विश्व

Chandra Grahan 2022 : अब चन्द्रग्रहण 8 नवंबर को, भारत में रहेगा व्यापक असर, 15 दिन के अंतराल में 2 ग्रहण, इन ग्रहों का हो सकता है अशुभ प्रभाव

Chandra Grahan 2022 : अब चन्द्रग्रहण 8 नवंबर को, भारत में रहेगा व्यापक असर, 15 दिन के अंतराल में 2 ग्रहण, इन ग्रहों का हो सकता है अशुभ प्रभाव
x
Chandra Grahan 2022 Date & Time: सूर्य ग्रहण के बाद अब 8 नवंबर को चन्द्रग्रहण पड़ने जा रहा है.

Chandra Grahan 2022 Date & Time: वर्ष 2022 के आखिरी में सूर्य और चंद्रग्रहण पड़ने को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। जहां मंगलवार को भारत में सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) स्पष्ट तौर पर देखा गया वहीं अब 8 नवंबर को चंद्रग्रहण पड़ेगा। चन्द्रग्रहण (Chandragrahan) भी भारत में साफ देखा जा सकेगा। इसके अलावा चन्द्रग्रहण (Lunar Eclipse) अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, उत्तरी प्रशांत महासागर और हिंद महासागर में दिखेगा।

शाम 5 बजे से देखा जाएगा चंन्द्रग्रहण

Chandra Grahan Date & Time : कार्तिक मास की पूर्णिमा पर 8 नवंबर को पूर्ण चन्द्रगहण पड़ रहा है। ज्योतिष के मुताबिक चन्द्रग्रहण शाम 5 बजे से 6.19 बजे तक रहेगा। ग्रहण काल तकरीबन डेढ़ घंटे का रहेगा। चन्द्रग्रहण को भी भारत सहित अन्य देशों में भी पूरी तरह से देखा जा सकेगा।

ज्योतिष दे रहे ऐसा संकेत

Chandra Grahan Jyotish Sanket : 15 दिन के अंतराल में दो ग्रहण यानि की सूर्य एवं चंद्रग्रहण पड़ने को लेकर ज्योतिष एवं शास्त्र के जानकार इस पर मंथन करना शुरू कर दिए है। जानकारों का मानना है कि 15 दिन के अंतराल में जिस तरह से दो ग्रहण पड़ रहे है। यह अच्छा संकेत नही है। इससे दुनिया में बड़े अनिष्ट की आशंका है, यानि कि प्राकृतिक आपदाएं, मौसम में बदलाव, देश में तनाव, सीमा विवाद एवं विकास की गति धीमी पड़ सकती है।

इस तरह की रखनी चाहिए सावधानी

Chandra Grahan Me Savdhaniyan : जानकार बताते है कि ग्रहण काल में सावधानी रखनी चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जीवन पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ग्रहण के समय पूजा-अर्चना वार्जित रहती है, तो वही भोजन आदि नही करना चाहिए, खाद्य सामग्री में गंगाजल-तुलसी का उपयोग करना चाहिए। वहीं ग्रहण काल समाप्त होने पर स्नान आदि करके घर में गंगाजल का छिड़काव करने के बाद पूजा-पाठ करके अपने दैनिक कार्य शुरू करना चाहिए।

Next Story