विश्व

प्रेमियों को तगड़ा झटका! शादी के पहले शारीरिक संबंध बनाना होगा अपराध, 1 साल की सजा के साथ देना होगा तगड़ा जुर्माना

Couple Back Side
x

Couple 

कई देशों में तो सेक्स के लिए खुली छूट है। लेकिन इस खुली छूट में भी कुछ नियम और प्रतिबंध लागू है।

Pre Marital Sex in Indonesia : कई देशों में तो सेक्स के लिए खुली छूट है। लेकिन इस खुली छूट में भी कुछ नियम और प्रतिबंध लागू है। वही पता चल रहा है कि हाल के दिनों में इंडोनेशिया सरकार सेक्स को लेकर अपने देश में एक विशेष नियम लागू करने वाली है। तैयार किए गए ड्राफ्ट मे विवाह के पहले सेक्स करना प्रतिबंधित किया गया है। साथ ही विवाह के पश्चात पत्नी के अलावा किसी अन्य महिला से शारीरिक संबंध बनाने पर पुरुष दोषी माना जाएगा। यही नियम महिलाओं पर भी लागू है। ऐसे में 1 वर्ष की सजा और जुर्माने का प्रावधान किया जा रहा है।

पति-पत्नी को खुली छूट

सेक्स को लेकर इंडोनेशिया में बनाए गए इस कानून में पति पत्नी को खुली छूट दी गई है। विवाह के पश्चात पति पत्नी शारीरिक संतुष्टि के लिए सेक्स कर सकते हैं। इसमें किसी तरह का प्रतिबंध नहीं रहेगा। लेकिन कोई भी महिला या पुरुष पराए के साथ संपर्क नहीं बना सकते। अगर कोई इस तरह सेक्स करते हुए पकड़ा जाता है। या आरोप लगता है और आरोप सिद्ध होता है तो दोषी व्यक्ति को 1 वर्ष का दंड और जुर्माना दोनों लग सकता है। इसलिए आवश्यक है कि इंडोनेशिया के लोग अब अपने मन पर काबू रखें। अन्यथा जेल की हवा खानी होगी।

लागू होने वाला है नया कानून

इंडोनेशिया की संसद बहुत जल्दी "दा ड्राफ्ट क्रिमिनल कोर्ट" लागू करने वाली है। इसके लिए नए कानून का ड्राफ्ट लगभग तैयार हो चुका है सदन में पेश किया जाएगा। जैसे ही यह पास हुआ पूरे देश में लागू होगा। इंडोनेशिया के डिप्टी जस्टिस मिनिस्टर एडवर्ड उमर शरीफ का कहना है कि इंडोनेशिया में संस्कारों को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के कानून आवश्यक है। उन्हें इस पर गर्व है।

विदेशियों पर भी लागू होगा यह कानून

इंडोनेशिया के डिप्टी जस्टिस मिनिस्टर एडवर्ड उमर शरीफ का कहना है कि यह कानून जितना इंडोनेशिया वासियों के लिए लागू होता है। उतना ही विदेशियों पर भी लागू होगा। जो भी विदेशी इंडोनेशिया आएंगे उन्हें भी सेक्स को लेकर इस नियम का पालन करना होगा। अगर कोई पुरुष गैर महिला या फिर कोई महिला गैर पुरुष के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए या सेक्स के मामले में पकड़ी जाती है तो उन पर भी यही कड़ी कार्यवाही होगी।

Next Story