विश्व

आसमान से खेत में गिरे एक पत्थर ने किसान को बना दिया रातों-रात 1 करोड़ का मालिक

आसमान से खेत में गिरे एक पत्थर ने किसान को बना दिया रातों-रात 1 करोड़ का मालिक
x
किस्मत ने किसान को रातो-रात मालमाल बना दिया.

Meteorite, United Kingdom, North Wales, Wrexham: सुनने में जरा अजीब लगता है कि कोई शख्स बीडी पीने के लिए घर के पिछवाडे में गया और वह करोड़पति बन गया। लेकिन यह बात सही है। यूनाइटेड किंगडम के नॉर्थ वेल्स में रहने वाले एक किसान के साथ ऐसा हुआ है। वह भोजन करने के बाद रात के समय सिगरेट पीने के लिए घर के बाहर निकला और अपने घर के पीछे खेत में टहलते हुए सिगरेट पीने लगा। इसी दौरान ऐसा कुछ कि वह दंग रह गया। लेकिन उसे वह चीज हांथ लगी तो देखा कि वह तो करोड़पति बन गया है।

क्या हुआ किसान के साथ

जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि यूनाइटेड किंगडम के नॉर्थ वेल्स के व्हिल्डिंग व्रेक्सहैम में रहने वाले 38 वर्ष के किसान टोनी जब अपने घर के पीछे सिगरेट पी रहे थे तो उन्हे आसमान से एक आग का गोला गिरता हुए दिखाई दिया। जिसे देखकर पहले तो वह डर गया।

बाद में उन्हे यह जिज्ञासा हुई कि वह देखें कि आसमान से क्या गिरा। टोनी कहते है कि वह उस आग के गोले को देखते रहे। देखा कि जैसे ही वह आग का गोला खेत में गिरा बुझ गया। केवल धुआं दिखाई देने लगा।

खोजते रहे टोनी

टोनी स्वयं बताते हैं कि वह उस आग के गोले को खोजते रहे लेकिन वह दिखा नहीं। लेकिन उन्होने प्रयास नही छोड़ा। करीब 18 माह के प्रयास के बाद 2एलबी 4आंउस उल्कापिंड मिला।

जैसे ही यह उल्कापिंड उनके हाथ लगा वह खुश तो हुए लेकिन उन्हे यह नही पता था कि इसकी भी कोई कीमत मिल सकती है। ऐसे में टोनी पता लगाते रहे तो बाद में पता चला कि इसकी कीमत 1 लाख पाउंड यानि कि 1 करोड रूपये से अधिक है। वह खुश हुए और साथ मे ंउनके घर के लोग भी खुशी से झूम उठे।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story