विश्व

40 नागरिको को गोलियों से भूना, कई घरो में लगाई आग...

40 नागरिको को गोलियों से भूना, कई घरो में लगाई आग...
x
पश्चिमी अफ्रीका के देश नाइजर के पश्चिमी क्षेत्र तेहुआ में अज्ञात बंदूकधारियों ने 40 नागरिकों की हत्या कर दी। नाइजर के एक सुरक्षा सूत्र ने सिन्हुआ एजेंसी को बताया कि हत्यारे बड़ी संख्या में मोटर साइकिल से आए थे, उन्होंने इंटाजेने, बैकोरेट और अन्य स्थानों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी।

इस हमले में 40 से अधिक लोगों की मौत हो गई। इस दौरान बंदूकधारियों ने कई घरों को जला दिया। हालांकि, इस हमले की जिम्मेदारी किसी आंतकी संगठन ने नहीं ली है। पिछले हफ्ते इसी इलाके में आतंकवादियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया था।

बंदूकधारियों ने 58 नागरिकों को मौत के घाट उतार दिया था। पश्चिमी नाइजर में हाल के वर्षों में फ्रांस के आतंकवाद विरोधी सैनिकों की मौजूदगी के बावजूद सुरक्षाकर्मियों और नागरिकों पर आतंकवादी हमलों को अजांम दिया है।

Next Story