विश्व

नदी की गहराई में मिला 1800 साल पुराना खजाना, गड्ढे में दफन थे चांदी के 5,500 सिक्के

नदी की गहराई में मिला 1800 साल पुराना खजाना, गड्ढे में दफन थे चांदी के 5,500 सिक्के
x
Silver Coins: पुरातत्वविदों को इसी साल पुरानी नदी की गहराई में चांदी के सिक्कों से भरा एक ढेर मिला था

Silver Coins: जमीन के अंदर कितना खजाना दफन है इसका कोई अंदजा नहीं है लेकिन कभी कभी ऐसे खजाने खुद खोजी लोगों के सामने आ जातें हैं. जर्मिनी देश के बर्लिन में पुरात्वत्विदों को एक पुरानी नहर की गहराई में बने एक गड्ढे से 1800 पहले दफनाए गए चांदी के सिक्कों का ढेर मिला है। जमर्नी के ऑग्सबर्ग में पुरातत्वविदों ने इन सिक्कों की खोज की है.

नदी की गहराई में मिला जखीरा

लाइव साइंसेस की रिपोर्ट के अनुसार पुरातत्वविदों को इस साल की शुरआत में ही बर्लिन में मौजूद एक पुरानी नदी की गहराई में बने एक गड्ढे से अंदर से चांदी के हज़ारों सिक्कों का जखीरा मिला था। एक बड़े से गड्ढे के अंदर कई सरे सिक्के बिखरे पड़े हुए थे। ऑग्सबर्ग में पुरातत्वविद सेबेस्टियन गैरहोस ने इस ढेर की खुदाई की थी। पुरातत्वविदों ने बताया की इन चांदी के सिक्कों से ढेर के अलावा वहां कोई कलाकृति नहीं मिली है।

तीसरी शताब्दी के हैं सिक्के

जर्मनी में टुबिंगन विश्वविद्यालय में प्राचीन मुद्राशास्त्र के प्रोफेसर स्टीफेन क्रमनिसेक की मानें तो इन सिक्कों को डेनरी कहा जाता है और यह तकरीबन तीसरी शताब्दी के हैं। उस काल में मानक चांदी का मूल्य वर्ग था। सिक्कों के बारें में उन्होंने कहा कि किसी ने उन्हें छुपाने के लिए रखा होगा लेकिन बाढ़ के कारण वह वर्टच नदीं में बह गए होंगे। उन्होंने कहा कि सिक्को की सफाई और रिसर्च शुरू हो गई है। ऐसा अनुमान लगाया गया है कि इस ढेर को तीसरी शताब्दी की शुरआत में रोमन शहर ऑगस्टा विन्डेलिकम के बहार दफनाया गया होगा।

क्यों छुपाए गए थे सिक्के

सिक्कों को जमीन में दफन करने के पीछे क्या मकसद रहा होगा इसके बारे में कोई ठोस जानकरी सामने नहीं आई है लेकिन ऐसा अनुमान लगाया गया है कि उस वक़्त रोमन साम्राज्य चरम पर था, और इसके सिक्के साम्राज्य के कोने-कोने में पहुंचाए जाते थे. हो सकता है किसी ने दुश्मनों से बचाने के लिए इसे जमीन में दफनाया हो।


Abhijeet Mishra | रीवा रियासत

Abhijeet Mishra | रीवा रियासत

    Next Story