विश्व

13 स्टूडेंट्स से रेप किया और 9 लड़कियां मां भी बन गई, फिर टीचर को मिली ऐसी सजा कि सुनकर कांप उठेगी आपकी रूह, जानिए!

satna news
x
इंडोनेशिया की कोर्ट ने रेपिस्ट टीचर को सुनाई खौफनाक सजा.

इंडोनेशिया। स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ रेप करने वाले टीचर को इंडोनेशिया की एक कोर्ट ने ताउम्र जेल की सलाखों के पीछे कर दिया है। खबरों के तहत टीचर्र पर आरोप था कि वह स्कूल की 13 नाबालिग लड़कियों के साथ रेप किया था। इसमें से 9 लड़किया मां बन गई। इंडोनेशिया का यह बेहद चर्चित मामला रहा है जिसमें कोर्ट ने टीचर्र को अब सजा तय की है।

कोर्ट ने इसके लिए किया इंकार

इंडोनेशिया में रेप के दोषियों को दवा के जरिए नपुंसक बनाए जाने की सजा भी दी जा सकती है। हालांकि इस मामले में 36 साल के आरोपी हैरी विरवान को राहत मिल गई। कोर्ट ने कहा- हैरी की हैवानियत की सजा यही है कि वो पूरी उम्र अब जेल में रहें। उसे नपुंसक बनाने की जरूरत नहीं है। हम उसे यह सजा नहीं दे रहे हैं।

कोर्ट ने साफ कर दिया कि हैरी को किसी भी सूरत में पैरोल की सुविधा नहीं मिलेगी। दोषी को सजा के अलावा विक्टिम्स को करीब 27 लाख रुपए का हर्जाना भी देना होगा।

बड़ा रेपिस्ट बनकर आया सामने

टीचर्र को यह सजा बांडुंग जिले की एक अदालत ने सुनाई है। हैरी बड़ा खतरनाक रेपिस्ट है। वह गिरफ्तारी के पहले तक 13 नाबालिग लड़कियों से रेप किया। जिसमें से 9 लड़कियां मां भी बन गईं। हैरी एक इस्लामिक बोर्डिंग स्कूल में टीचर था।

हैरी ने पत्नी-बच्चों के लिए मांगी माफी

हैरी ने अदालत से माफी की मांग करते हुए कहा- मैं अपने परिवार में कमाने वाला इकलौता आदमी हूं। पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं। खबरों के तहत इस देश में नपुंसक बनाए जाने का कानून 2016 में बनाया गया था। तब बेंगकुलु नामक शहर में एक टीनएज गर्ल के साथ गैंगरेप हुआ था।

Next Story