E SHRAM CARD: ई श्रम में रजिस्ट्रेशन के बाद क्या-क्या मिलते है फ़ायदे!

केंद्र सरकार ने कामगारों को सीधे लाभ पहुंचाने हेतु ई-श्रम पोर्टल लॉन्च किया है।
ई-श्रम कार्ड एक ऐसा अनोखा कार्ड होगा जिसकी मदद से रजिस्टर्ड कामगार को भारत में कभी भी और कहीं भी विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ मिलेगा।
यह कार्ड पूरे देश में चलेगा तथा कार्ड में एक यूनिक यूनिवर्सल अकाउंट नंबर होगा जो एक स्थाई नंबर होगा।
श्रम कार्ड पूरे जीवन भर के लिए मान्य होगा तथा इसे रिन्यू करने की भी आवश्यकता नहीं होगी।
जानकारी के मुताबिक ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्टर्ड श्रमिक को 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर दिया जाएगा।
रजिस्टर्ड श्रमिक यदि दुर्घटना का शिकार होता है तो मृत्यु या फिर पूर्ण विकलांगता की स्थिति में 2 लाख रुपये की धनराशि दी जाएगी।
अगर श्रमिक आंशिक रूप से विकलांग होता है तो इस बीमा योजना के तहत वह 1 लाख रुपये का हकदार होगा।
ई-श्रम कार्ड का रजिस्ट्रेशन ई-श्रम पोर्टल https://eshram.gov.in/ के द्वारा कॉमन सर्विस सेंटर या स्वयं भी हो सकता है।
Explore