बिज़नेस

E SHRAM CARD 2022: ई श्रम में रजिस्ट्रेशन के बाद क्या-क्या मिलते है फ़ायदे, जानिए अभी

e SHRAM CARD
x

e SHRAM CARD

e Shram card deatils and benefits in hindi: 38 करोड़ असंठित कामगारों को केंद्र सरकार दे रही है ई-श्रम कार्ड, जानिए ई श्रम योजना (e shram yojana) से जुडी हर जानकारी..

eshram card in hindi benefit: असंगठित कामगारों का का अर्थ है वैसे श्रमिक जो सरकार के साथ शामिल नहीं है और जिन्हें सरकार द्वारा लागू नियमों को पालन करने की आवश्यकता नहीं है। केंद्र सरकार ने इन्हीं कामगारों को सरकार की योजनाओं में शामिल करने और उन्हें सीधे लाभ पहुंचाने हेतु अगस्त माह में ई-श्रम पोर्टल (e shram portal) लॉन्च किया है।

क्या है ई-श्रम कार्ड ? (e shram card kya hai)

ई-श्रम पोर्टल (e shram portal) के द्वारा बनने वाले ई-श्रम कार्ड (e shram card) एक ऐसा अनोखा कार्ड होगा जिसकी मदद से रजिस्टर्ड कामगार (registered worker) को भारत में कभी भी और कहीं भी विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ मिलेगा। श्रम कार्ड (shram card) पूरे जीवन भर के लिए मान्य होगा तथा इसे रिन्यू (renew) करने की भी आवश्यकता नहीं होगी।

ई-श्रम कार्ड (e shram card) कौन बनवा सकता है ?

जानकारी के अनुसार असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूर के रूप में काम करने वाले लोग ई श्रम पोर्टल (e-Shram Portal) से इस कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रवासी मजदूर, ईंट भट्ठा श्रमिक, मछुआरे, सॉ मिल के कर्मचारी, बीडली रोलिंग, लेबलिंग और पैकिंग, बढ़ई, रेशम उत्पादन श्रमिक, नमक श्रमिक, टेनरी वर्कर्स, भवन और निर्माण श्रमिक, चमड़ा श्रमिक,घरेलू श्रमिक, नाई, अखबबार बेचने वाले, रिक्शा चालक, ऑटो चालक, रेशम उत्पादन कार्यकर्ता, घर की नौकरानी, सड़क पर सामान बेचनेवाले, मनरेगा वर्कर्स, कृषि मजदूर,दूध का कारोबार करने वाले किसान, सब्जी और फल विक्रेता ई श्रम पोर्टल (e-Shram Portal) से अपना ई-श्रम कार्ड (e shram card) बनवा सकते हैं।

कार्ड बनवाने वालो को मिलता फ्री बीमा (e shram card life insurance)

जानकारी के मुताबिक ई-श्रम पोर्टल (e shram portal) पर रजिस्टर्ड श्रमिक (registered labour) को 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर (accidental insurance cover) दिया जाएगा। पोर्टल के अनुसार ई-श्रम पोर्टल (e shram portal) पर रजिस्टर्ड श्रमिक यदि दुर्घटना का शिकार होता है तो मृत्यु या फिर पूर्ण विकलांगता की स्थिति में 2 लाख रुपये की धनराशि दी जाएगी। अगर श्रमिक आंशिक रूप से विकलांग होता है तो इस बीमा योजना के तहत वह 1 लाख रुपये का हकदार होगा।

ये होगा रजिस्ट्रेशन प्रोसेस (e shram card self registration process)

  • ई-श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन (e shram card registration) ई-श्रम पोर्टल (e shram portal) https://eshram.gov.in/ के द्वारा कॉमन सर्विस सेंटर या स्वयं भी हो सकता है।
  • ई-श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन (e shram card registration) बिल्कुल मुफ्त होगा और सर्विस सेंटर पर रजिस्ट्रेशन भी मुफ्त ही होगा।
  • सबसे पहले कामगार श्रमिक को रजिस्ट्रेशन के लिए ई-श्रम पोर्टल (e shram portal) पर अपना नाम, पता, पेशा, शैक्षणिक योग्यता जैसी जानकारियों को दर्ज कराना होगा।
  • जिसके बाद उन्हें अपने आधार संख्या को डालना होगा और डालने के साथ ही पोर्टल पर वहां के डेटाबेस से कामगार व्यक्ति की सभी जानकारियां सामने दिखेंगी, तब उन्हें बाकी बची आवश्यक जानकारियों को उचित ढंग से भरना होगा।

किन कागजों के द्वारा होगा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन (e shram card important documents)

श्रमिक को अपना रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करने हेतु नीचे दिए गए दस्तावेज की आवश्यकता पड़ेगी -

  • आधार कार्ड /आधार संख्या
  • अपने आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर
  • अपना चालू बैंक खाता

आधार, मोबाइल से लिंक ना होने की स्थिति में श्रमिक निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर लिंक करवा सकता है तथा बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए 30 दिसंबर तक राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जा रहा है इस कार्ड के लिए कोई भी 16 से 59 वर्ष का व्यक्ति रजिस्ट्रेशन कड़ा सकता है।

कार्ड धारक की मृत्यु होने पर क्या प्रॉसेस करनी होगी फॉलो (e sharm card post dead benefits)

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ई-श्रम पोर्टल (e shram portal) में रजिस्टर्ड कामगार या ई श्रम कार्ड (e shram card) धारक की मृत्यु होने की स्थिति में कामगार द्वारा नॉमिनी बनाए गए व्यक्ति या परिवार के सदस्य को संबंधित दस्तावेजों के साथ ई-श्रम पोर्टल/सीएससी पर दावा दायर करना होगा। परिवार वाले या नॉमिनी अपने संबंधित बैंकों से भी संपर्क कर सकते हैं। 60 वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद कामगार को कोई कार्रवाई करने की आवश्यकता नहीं है। ईश्रम परियोजना (e shram yojana) के तहत उन्हें उनका आधिकारिक लाभ प्राप्त रहेगा।

Next Story