विंध्य

विंध्य : ट्रेन से गायब नाबालिग लड़की प्रेमी संग होटल में मिली, टॉयलेट के बहाने....

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:36 AM IST
विंध्य : ट्रेन से गायब नाबालिग लड़की प्रेमी संग होटल में मिली, टॉयलेट के बहाने....
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

सतना। मां के साथ सफर के दौरान ट्रेन से गायब नाबालिग सतना के बस स्टैंड स्थित एक होटल में प्रेमी के संग मिली। जीआरपी ने नाबालिग को बरामद कर परिवार को सौंप दिया है। वहीं, प्रेमी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। बताया गया, 17 अप्रैल को प्रयागराज निवासी रागिनी (बदला नाम) अपनी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ सफर कर रही थी। ट्रेन एर्नाकुलम एक्सप्रेस में रिजर्वेशन था। रात के समय जब टे्रन सतना पहुंची तभी नाबालिग बेटी अचानक गायब हो गई।

मां ने तलाश के बाद सतना जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई थी। साथ ही जेबरान नाम के युवक पर शक जताया था कि वह बेटी को लेकर फरार हो गया है। युवक उनके घर पर डिश बनाने आया करता था। उन्होंने प्रेस संबंध की जानकारी भी जीआरपी को दी थी। मामला दर्ज करने के बाद जीआरपी ने जांच शुरू की। इस दौरान सतना बस स्टैंड स्थित चंद्रव्यू होटल में नाबालिग प्रेमी के साथ पकड़ी गई। मां ने जिस युवक पर शक जताया था, वो ही होटल में मौजूद था।

ट्रेन में सफर कर रहा था प्रेमी प्रेमी भी प्रयागराज का रहने वाला है। उसे नाबालिग के एर्नाकुलम जाने की जानकारी थी। वो संबंधित ट्रेन में ही सफर कर रहा था। दोनों लगातार संपर्क में थे। जब ट्रेन सतना में रुकी तो टॉयलेट जाने के बहाने नाबालिग उतर गई और प्रेमी संग गायब हो गई। सतना स्टेशन से गायब होने के बाद 18 अप्रैल की सुबह दोनों बस स्टैंड स्थित होटल पहुंचे थे। जहां उन्होंने खुद को शादी-शुदा बताते हुए कमरा बुक किया था। इसके लिए प्रेमी ने अपनी आइडी उपयोग की थी। जहां कमरा नंबर 107 में दोनों दो दिन तक रुके रहे।

Next Story