विंध्य

उमरिया: किशोरी के साथ दुष्कृत्य और अपहरण करने वाले को आजीवन कारावास की सजा

umaria news
x

सांकेतिक तस्वीर 

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के उमरिया (Umaria) में किशोरी का अपहरण और दुष्कृत्य करने वाले आरोपी को न्यायालय ने दी आजीवन कारावास की सजा।

Umaria News: किशोरी का अपहरण और दुष्कृत्य के मामले में पुलिस ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी युवक राज चौधरी को जेल भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ थाने में आइपीसी की धारा 366, 376 के तहत प्रकरण दर्ज है।

क्या है मामला

बीते वर्ष फरियादिया ने थाने पहुंच पर अपहरण और दुष्कृत्य की शिकायत थाने में की थी। अपने शिकायती आवेदन में फरियादिया ने कहा था कि आरोपी ने गत दिवस उसका अपहरण कर उसके साथ दुष्कृत्य किया। किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। आरोपी को पकड़ कर पुलिस द्वारा न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

शादी का झांसा देकर किया दुष्कृत्य

पुलिस की माने तो किशोरी के साथ आरोपी शादी का झांसा देकर दुष्कृत्य करता था। अपने बयान जब किशोरी ने शादी की बात की तो आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद एक दिन आरोपी ने मौका देख कर किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कृत्य किया था। मामले में आरोपी के खिलाफ तथ्य और साक्ष्य को देखते हुए न्यायालय द्वारा आरोपी को सजा सुनाई गई है।

Next Story