
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- विंध्य
- /
- रीवा संभाग की 22...
रीवा संभाग की 22 विधानसभा सीटें: 18 में भाजपा, 4 में कांग्रेस विधायक; जानिए 2018 में कौन कहां से MLA बना?

रीवा संभाग के 4 जिलों में कुल 22 विधानसभा सीटें हैं। 2023 विधानसभा आम चुनाव के लिए मतदान 17 नवंबर को हो चुके हैं, और सभी प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद है। जिसके परिणाम 3 दिसंबर को सामने आएंगे। इसके पहले 2018 के चुनाव में रीवा संभाग के चारों जिलों (अब 6) में ज्यादातर भाजपा के प्रत्याशी विजयी हुए थे। 2 जिलों रीवा और सिंगरौली में कांग्रेस का सूपड़ा साफ रहा, जबकि कांग्रेस ने सतना जिले की 7 विधानसभा सीटों में से 3 में और सीधी की 4 में से एक सीट में जीत हासिल की थी। यानि कुल 22 विधानसभा सीटों में से 18 में भाजपा और 4 में कांग्रेस के विधायक हैं। आइये नजर डालते हैं एमपी विधानसभा चुनाव 2018 के नतीजों पर (रीवा संभाग)...
रीवा विधानसभा चुनाव परिणाम 2018 (Rewa Assembly Election Result 2018)
| विस क्रमांक | विधानसभा क्षेत्र | जीत | हार | जीत का अंतर |
| 68 | सिरमौर | दिव्यराज सिंह (BJP) | अरुणा विवेक तिवारी (INC) | 13401 |
| 69 | सेमरिया | केपी त्रिपाठी (BJP) | त्रियुगी नारायण शुक्ल (INC) | 7776 |
| 70 | त्योंथर | श्यामलाल द्विवेदी (BJP) | रमाशंकर पटेल (INC) | 5343 |
| 71 | मऊगंज | प्रदीप कुमार पटेल (BJP) | सुखेन्द्र सिंह बन्ना (INC) | 11092 |
| 72 | देवतालाब | गिरीश गौतम (BJP) | सीमा जयवीर सिंह सेंगर (BSP) | 1080 |
| 73 | मनगवां | पंचुलाल प्रजापति (BJP) | बबिता साकेत (INC) | 18530 |
| 74 | रीवा | राजेंद्र शुक्ल (BJP) | अभय मिश्रा (INC) | 18089 |
| 75 | गुढ़ | नागेंद्र सिंह (BJP) | कपिध्वज सिंह (SP) | 7828 |
रीवा जिले की आठों विधानसभा में भाजपा के उम्मीदवार जीतकर आए हैं। इनमें से 6 विधानसभा सीटों में कांग्रेस दूसरे स्थान पर रही है। जबकि एक सीट में बहुजन समाज पार्टी (BSP) और एक में समाजवादी पार्टी (SP) के उम्मीदवार निकटतम प्रतिद्वंदी रहें हैं।
सतना विधानसभा चुनाव परिणाम 2018 (Satna Assembly Election Result 2018)
| विस क्रमांक | विधानसभा क्षेत्र | जीत | हार | जीत का अंतर |
| 61 | चित्रकूट | नीलांशु चतुर्वेदी (INC) | सुरेंद्र सिंह गहरवार (BJP) | 10198 |
| 62 | रैगाँव | कल्पना वर्मा (INC) | प्रतिमा बागरी (BJP) | 12290 |
| 63 | सतना | सिद्धार्थ कुशवाहा (INC) | शंकरलाल तिवारी (BJP) | 12588 |
| 64 | नागौद | नागेंद्र सिंह (BJP) | यादवेंद्र सिंह (INC) | 1234 |
| 65 | मैहर | नारायण त्रिपाठी (BJP) | श्रीकांत चतुर्वेदी (INC) | 2984 |
| 66 | अमरपाटन | रामखेलावन पटेल (BJP) | राजेंद्र कुमार सिंह (INC) | 3747 |
| 67 | रामपुर बघेलान | विक्रम सिंह विक्की (BJP) | रामलखन सिंह (BSP) | 15687 |
सतना जिले में 7 विधानसभा सीटे हैं। 4 में भाजपा और 3 में कांग्रेस के विधायक हैं। जिले की रामपुर बघेलान विधानसभा से सर्वाधिक मतों के अंतर से भाजपा के विक्रम सिंह ने जीत हासिल की थी। विक्रम ने बसपा उम्मीदवार रामलखन सिंह को 15687 मतों के अंतर से हराया था।
सीधी विधानसभा चुनाव परिणाम 2018 (Sidhi Assembly Election Result 2018)
| विस क्रमांक | विधानसभा क्षेत्र | जीत | हार | जीत का अंतर |
| 76 | चुरहट | शरदेन्दु तिवारी (BJP) | अजय अर्जुन सिंह 'राहुल' (INC) | 6402 |
| 77 | सीधी | केदारनाथ शुक्ल (BJP) | कमलेश्वर प्रसाद द्विवेदी (INC) | 19986 |
| 78 | सिहावल | कमलेश्वर इंद्रजीत पटेल (INC) | शिवबहादुर सिंह चंदेल (BJP) | 31506 |
| 82 | धौहनी | कुंवर सिंह टेकाम (BJP) | कमलेश सिंह (INC) | 3793 |
सीधी जिले में कुल 4 विधानसभा सीटे हैं। इनमें से तीन में भाजपा और एक में कांग्रेस के विधायक हैं। सिहावल विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश्वर पटेल ने भाजपा के शिवबहादुर सिंह चंदेल को 31506 वोटों के अंतर से हराया था।
सिंगरौली विधानसभा चुनाव परिणाम 2018 (Singrauli Assembly Election Result 2018)
| विस क्रमांक | विधानसभा क्षेत्र | जीत | हार | जीत का अंतर |
| 79 | चितरंगी | अमर सिंह (BJP) | सरस्वती सिंह (INC) | 59248 |
| 80 | सिंगरौली | रामलल्लू वैश्य (BJP) | रेनू शाह (INC) | 3726 |
| 81 | देवसर | सुभाष चंद्र (BJP) | बंशमणि प्रसाद (INC) | 10678 |
सिंगरौली जिले में 3 विधानसभा सीटें हैं। तीनों में भाजपा काबिज है। चितरंगी विधायक अमर सिंह ने रीवा संभाग की सबसे बड़ी जीत हासिल कि थी। कांग्रेस एमएलए कैंडिडैट सरस्वती सिंह को 59248 मतों के अंतर से हराया था।
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




