
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- विंध्य
- /
- स्टेट बार काउंसिल...
स्टेट बार काउंसिल चुनाव: विंध्य के 21 अधिवक्ता चुनाव मैदान, ये है नाम

रीवा। दिसंबर महीने में होने जा रहे स्टेट बार काउंसिल चुनाव में प्रदेश के 145 अधिवक्ता चुनाव मैदान में है। जिनमें से 21 विंध्य से हैं। रीवा के संदर्भ में बात करें तो विंध्य में सबसे ज्यादा 11 अधिवक्ता चुनाव लड़ रहे हैं : उल्लेखनीय है कि 25 सदस्यीय एमपी हाईकोर्ट स्टेट बार काउंसिल का चुनाव दिसंबर में संपादित होना है। जिसके लिए गत महीने नामांकन की प्रक्रिया पूरी गई की गई। 31 अटूबर को नामांकन पत्रों की जांच के उपरांत चुनाव मैदान में डटे अयर्थियों की सूची फाइनल की गई है। जिसमें से पूरे प्रदेश के 145 अधिवक्ता चुनाव मैदान में है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सर्वाधिक जबलपुर से 39 अधिवक्ता, इंदौर से 18, ग्वालियर से 18 और भोपाल से13 अधिवक्ता चुनाव मैदान में हैं जबकि रीवा से 11, सतना से 5,सीधी से तीन, शहडोल व अनूपपुर से 1-1अधिवक्ताओं ने ताल ठोंका है।
रीवा के ये अधिवक्ता चुनाव मैदान में रीवा जिले जोअधिवक्ता चुनाव मैदान में हैं उनमें स्टेट बार कौंसिल के निर्वतमान अध्यक्ष शिवेंद्र उपाध्याय, घनश्याम सिंह, अखंड प्रताप सिंह, नित्यानंद मिश्रा,राजीव सिंह शेरा, शारदा प्रसाद मिश्रा, लक्ष्मी नारायण मिश्रा, रावेंद्र मिश्रा, डॉ संदीप पटेल, केके सिंह व प्रदीप सिंह शामिल हैं।




