वाराणसी

भैस ने दिया दो सिर वाले बछिया को जन्म, पूरे क्षेत्र में फैली सनसनी

Aaryan Dwivedi
24 Feb 2021 1:43 PM GMT
वाराणसी। आज के जमाने में जैसे आदमी का भरोषा नही है वैसे ही भगवान का भी कोई भरोषा नही है। कब क्या हो जाय इसका कोई भरोषा नही है। हाल के दिनों में वाराणसी जो देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लोकसभा सीट है। वहां एक किसान के घर पर भैंस ने दो सिर वाले बछिया को जन्म दिया है। 

जनकारी के अनुसार भैस और उसकी बछिया दोनों ही पूर्ण रूपेण स्वस्थ हैं। बताया जाता है कि वारणसी के कैन्ट क्षेत्र में सिकरौल वार्ड में उस समय अचानक से लोग एकत्र होने लगे जब पता चला कि राममूरत यादव के घर दो सिर वाले बछिया को भैंस ने जन्म दिया है।

बताया जाता है कि इस बात की सूचना जैसे ही मोहल्ले में फेली लोग एकत्र होने लगे। देखते ही देखते यह बात जंगल के आग की तरह पूरे शहर में फेल गई और देखने वालों का तांता लग गया। वही बाद में यह बात मीडिया तक पहुंच गई।

राममूरत यादव ने बताया कि मंगलवार की सुबह भैस को प्रसव के लिए काफी परेशानी हो रही थी। भैस बच्चा देने की प्रक्रिया मे थी। लेकिन देखा गया कि काफी समय हो गया और बच्चा नहीं निकल रहा है। काफी देर बाद बचचा गिरा और देखा कि उसके दो सिर है। जिसे देख सब आशर्चय चकित हो गये।

वहीं बताया गया है कि भंैस के बच्चे को देखकर गांव के लोग अशुभ भी मान रहे है। वही कुछ लोगों का तो यहां तक कहना है कि माघ के महीने में भैस अगर बच्चा देती है तो उसे ऐरा कर देना चाहिए। उसे घर में नही रखना चाहिएं जो भी ऐसी भैस को रखता है तो उसे हानि होती है।

Next Story