उत्तरप्रदेश

Vidhwa Pension Yojana 2023: बड़ा ऐलान! विधवा महिलाओं के खाते में पहुंचा ₹1500

Vidhwa Pension Yojana 2023
x

Vidhwa Pension Yojana 2023

Vidhwa Pension Yojana In UP 2023: विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए विधवा पेंशन योजना शुरू की गई है।

Vidhwa Pension Yojana In UP 2023 | Vidhwa Pension Yojana In Uttar Pradesh 2023: उत्तर प्रदेश मे विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए विधवा पेंशन योजना शुरू की गई है। इस पेंशन योजना के माध्यम से महिलाओं को 500 रुपए प्रति माह पेंशन प्रदान की जा रही है। साथ ही बताया गया है कि विधवा पेंशन योजना में बढ़ोतरी करते हुए 3 महीने तक 1500 रुपए दिए जाएंगे। प्रदेश की समाज कल्याण विभाग द्वारा पेंशन योजना का संचालन किया जा रहा है। समय-समय पर सरकार महिलाओं के नाम जोड़ने की व्यवस्था कर रखी है। जिसके लिए महिलाएं ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।

हर महीने जारी होती है सूची UP Vidhwa Pension Yojana 2023 | Uttar Pradesh Vidhwa Pension Yojana 2023

समाज कल्याण विभाग द्वारा हर महीने लाभार्थियों की सूची जारी की जाती है। अभी तक महिलाओं का नाम जुड़ा या नहीं वह सूची देखकर जान जा सकता है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही यह योजना महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधारने में काफी कारगर सिद्ध हो रही है। विधवा महिलाएं जब घर के कमाने वाले व्यक्ति का देहांत हो जाता है उस समय की स्थिति को भागते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विधवा महिलाओं की सहायता के लिए यह योजना लेकर आई है।

क्या देने पड़ते हैं आवश्यक दस्तावेज

योजना में नाम जुड़वाने के लिए विधवा महिलाओं को कुछ आवश्यक दस्तावेज देने पड़ते हैं। इन दस्तावेजों के आधार पर महिलाओं का नाम जोड़ दिया जाता है। बताया गया है कि महिलाओं को अपना आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण के लिए दस्तावेज, पासपोर्ट साइज की फोटो, मोबाइल नंबर, अगर है तो ईमेल आईडी भी देना होगा। इन दस्तावेजों के साथ महिलाओं का आवेदन अवश्य पूर्ण माना जाता है।

ऑनलाइन किया जा सकता है आवेदन UP Vidhwa Pension Yojana Online Apply | Uttar Pradesh Vidhwa Pension Yojana Online Apply

आज सरकार द्वारा ज्यादातर योजनाओं का संचालन ऑनलाइन माध्यम से किया जा रहा है। ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने पर पैसों के साथ समय की बचत होती है, कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ते तथा भ्रष्टाचार और लेनदेन की स्थिति समाप्त हो जाती है। तभी तो विधवा पेंशन योजना के लिए भी उत्तर प्रदेश सरकार ने ऑनलाइन माध्यम की व्यवस्था की है।

अगर किसी महिला को ऑनलाइन आवेदन करना है तो सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा वहां होम पेज पर महिला पेंशन के विकल्प को चुनते हुए नया पेज खोलें और उसमें ऑनलाइन आवेदन के विकल्प को चुनें। इसके पश्चात आवेदन में जिला, तहसील, नाम, लिंग, पता, बैंक खाते का विवरण, आय विवरण जैसी जानकारी भरनी होगी। इसके पश्चात दस्तावेजों को स्कैन कर आवेदन के साथ अपलोड करना होगा। इतना करने के पश्चात सबमिट का बटन दबा दें आपका आवेदन हो जाएगा। चाहे तो अपनी जानकारी याददाश्त के लिए आवेदन की एक प्रति निकालकर रख ले।

Next Story