उत्तरप्रदेश

VIDEO: UP के मिर्जापुर में गंगा नदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, दो परिवार के 12 लोग डूबे, 6 की तलाश जारी

x
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मिर्जापुर जिले (Mirzapur District) में श्रद्धालुओं से भरी नाव गंगा नदी में पलट गई है।

यूपी के मिर्जापुर जिले में शृद्धालुओ से भरी नाव गंगा नदी में पलट गई है। जानकारी के तहत विंध्याचल धाम के अखाड़ा घाट पर श्रद्धालु बुधवार की दोपहर गंगा में स्नान करके नाव पर सवार होकर घाट की तरफ आ रहे थे। हादसे के समय नाव पर दो परिवार के 12 लोग मौजूद थे।

जमशेदपुर एवं रांची का था परिवार

जानकारी के तहत गंगा नदी में जो नाव पलटी है। उसमें टाटा जमशेदपुर निवासी दीपक मिश्र और धुर्वा रांची निवासी राजेश तिवारी का परिवार सबार था।

वह विंध्याचल धाम में दर्शन पूजन करने दोपहर में आया हुआ था। दोनों परिवार नाव से दर्शन करने जा रहे थे। नाव पर नाविक के अलावा चार पुरुष 3 महिलाएं और 5 बच्चे सवार थे। 6 लोगों की जान बच गई है, लेकिन 6 अभी भी लापता हैं। जिनमें लापता 3 महिलाएं और 3 बच्चे की तलाश की जा रही हैं। पुलिस लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

निकाले गये 6 लोग

गंगा में डूबे लोगों में से राजेश 35 वर्ष, विकास 28 वर्ष, दीपक 27 वर्ष, अल्का 09 वर्ष, रितिका 07 वर्ष और नाव चालक को बचा लिया गया है।जबकि नाव में सवार गुड़िया 28 वर्ष, खुशबू 30 वर्ष, अनीषा 26 वर्ष, सत्यम 05 वर्ष सहित दो मासूम बच्चों की गंगा नदी में तलाश की जा रही है।

मौके पर पहुंचा प्रशासन

घटना की जानकारी लगते ही मौके पर डीआईजी रामकृष्ण भारद्वाज, डीएम प्रवीण लक्षकार, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार दल बल के साथ राहत कार्य में लगे हुए हैं।

Next Story