उत्तरप्रदेश

Uttar Pradesh Madarsa Board Result 2023: मौलवी, मुंशी, आलिम, कामिल, फ़ाज़िल का रिज़ल्ट घोषित

Uttar Pradesh Madarsa Board Result 2023: मौलवी, मुंशी, आलिम, कामिल, फ़ाज़िल का रिज़ल्ट घोषित
x
Uttar Pradesh Madarsa Board Result 2023 जारी कर दिया गया है। जिसे madarsaboard.upsdc.gov.in पर देखा जा सकता है।

Uttar Pradesh Madarsa Board Result 2023: उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए जरूरी सूचना है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड का रिज़ल्ट जारी कर दिया गया है।बता दें की यह रिजल्ट उत्तर प्रदेश के मंत्री धर्मपाल सिंह ने जारी किया है। रिजल्ट जारी करते समय उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड के चेयरमैन डॉ इफ्तिखार अहमद भी मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड परीक्षा 2023 में 169796 परिक्षार्थी शामिल हुए थे। यह जानकारी उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड के चेयरमैन डॉ इफ्तिखार अहमद ने दी है। मदरसा बोर्ड की वेबसाइट madarsaboard.upsdc.gov.in है, परीक्षा देन वाले स्टूडेंट्स यहां से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। UP Madarsa Board Result 2023 के तहत मौलवी, मुंशी, आलिम, कामिल, फ़ाज़िल का रिज़ल्ट जारी हुआ है।

Next Story