उत्तरप्रदेश

उत्तर प्रदेश सरकार किसानों से खरीदेगी एग्रो वेस्ट, 1500 से 2000 रुपये में बिकेगा धान का पुआल और गन्ने के पत्ते

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:45 AM GMT
उत्तर प्रदेश सरकार किसानों से खरीदेगी एग्रो वेस्ट, 1500 से 2000 रुपये में बिकेगा धान का पुआल और गन्ने के पत्ते
x
उत्तर प्रदेश सरकार किसानों से खरीदेगी एग्रो वेस्ट ( Agro Waste Uttarpradesh ) , 1500 से 2000 रुपये में बिकेगा धान का पुआल और गन्ने के पत्ते उत्तर प्रदेश के किसानों की आ

उत्तर प्रदेश सरकार किसानों से खरीदेगी एग्रो वेस्ट, 1500 से 2000 रुपये में बिकेगा धान का पुआल और गन्ने के पत्ते

उत्तर प्रदेश के किसानों की आय अब वास्तव में दोगुनी होने वाली है। प्रदेश सरकार अब किसानों से एग्रो वेस्ट ( Agro Waste Uttarpradesh ) खरीद कर प्रति क्विंटल 1500 से 2000 रुपये का भुगतान करेगी। इसके लिए धान का पुआल और गन्ने के पत्तों को शामिल किया गया है। वहीं जानकारी मिली है कि यूपी के बहराइच में बायो कोल प्रोडक्सन यूनिट ( Bio Coal Production Unit ) भी लगवा दिया गया है, और इसे चालाने के लिए 10 हजार क्विंटल एग्रो वेस्ट खरीद भी जा चुका है।

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

देश के हर प्रदेश की सरकार और किसानों के बीच पराली सबसे बड़ी समस्या है। पराली के निस्तारण की वैसे तो कई योजना सरकार ने बनाकर किसानो को दी। लेकिन ढुलाई और अन्य खर्च की वजह से किसान इस ओर नही जा रहे थे। पराली से खाद बनाना उनमें से एक है। किसान पराली को सीधे खेत में जला रहे थे। इससे उठने वाले धुंए से वायू प्रदूषण बढ रहा था। पंजाब और हरियाणा के किसानो के पराली जालाने से दिल्ली में अत्याधिक प्रदूषण बढ जाता था। ऐसा ही हाल अन्य प्रदेशों का है।

उत्तर प्रदेश सरकार किसानों से खरीदेगी एग्रो वेस्ट, 1500 से 2000 रुपये में बिकेगा धान का पुआल और गन्ने के पत्ते Agro Waste uttarpradesh
( Agro Waste Uttarpradesh )

यह भी पढ़े : योगी का तोहफा : JEE, NEET, NDA, CDS और UPSC की तैयारी करने वाले छात्रों को मुफ्त कोचिंग प्रदान करेगी उत्तर प्रदेश सरकार..

इन हालातों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने धान के सूखे पौधों तथा गन्ने के पत्तों का खरीदने पर विचार कर रही है। जानकारी के अनुसार इन एग्रो वेस्ट ( Agro Waste )से सरकार कई अन्य उत्पाद बनाया जायेगा। इसके लिए जिले में पहला प्रोडक्सन यूनिट बहराइच में लगाया गया है। अब किसानों से धान निकालने के बाद उनके सूखे पौधों को तथा गन्ने के पत्तों को खरीदा जयेगा जिसकी कीमज 1500 से 2000 हजार रूपये तय किया गया है। ऐसे में किसानों की आय भी बढेगी। अभी तक किसान इन्हे जला देते थे। इन एग्रो वेस्ट से कोई आमदनी नही होती थी।

यह भी पढ़े ; मानवता शर्मसार : गहरे गड्ढे में पड़ी मिली मासूम नवजात..

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

Facebook | WhatsApp |
Instagram
| Twitter | Telegram | Google News

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story