उत्तरप्रदेश

UPTET Answer Key 2021: यूपीटीईटी 2021 की उत्तर कुंजी @updeled.gov.in जारी, जानिए कैसे करें डाउनलोड

MPTET
x
UPTET Answer Key 2021: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 की उत्तर कुंजी जारी हो गई है।

UPTET Answer Key 2021: यूपी अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। जब से शिक्षक पात्रता परीक्षा, 2021 ख़तम हुई है तब ही से अभ्यर्थियों को आंसर-की का इंतजार है। बता दें की उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकरण ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 (Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test 2021) (UPTET) की उत्तर कुंजी (UPTET Answer Key 2021) को जारी कर दिया है। यह परीक्षा 23 जनवरी को आयोजित की गयी थी। जानकारी के मुताबिक इस परीक्षा में लगभग 20 लाख अभ्यर्थियों ने भाग किया था। जिसे प्रदेश भर के 75 जिलों में सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित किया गया था।

UPTET Answer Key 2021: अधुकारिक वेबसाइट से करें डाउनलोड

अब उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 (Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test 2021) (UPTET) की आंसर-की भी आयोग द्वारा जारी कर दी गयी है। इसके लिए आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट (official website) नोटिस भी जारी किया है। परीक्षा में शामिल हुए थे अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाकर आंसर की (answer key) को चेक कर सकते हैं। आंसर-की मिलने से अभ्यर्थियों को सहूलियत होती है। इससे उनको अपनी गलतियों के बारे में पता चलता है। और यह भी क्लियर होजाता है की उनका सिलेक्शन होगा की नहीं।

जानकारी के मुताबिक जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे वह किसी भी आशंका की स्थिति अपनी आापत्ति दर्ज करा सकते हैं। बता दें की यह सुविधा 28 जनवरी से 1 फरवरी, 2022 तक ही मिलेगी और केवल ऑनलाइन माध्यम से ही उपलब्ध हो सकेगी। आयोग के अनुसार दिए गए समय के बाद और अन्य किसी भी माध्यम से दर्ज कराई गई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

UPTET Answer Key 2021: कैसे करें डाउनलोड ?

इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर कोई भी आराम से आंसर की डाउनलोड कर सकता है।

  • सबसे पहले आपको UPTET की ऑफिसियल वेबसाइट updeled.gov.in पर जाना होगा
  • अब होम पेज पर आपको UPTET Answer Key 2021 से संबंधित लिंक दिखेगा उसे क्लिक करें
  • अब आप एक नए पेज पर रिडाइरेक्ट हो जायेंगे
  • अब यहाँ मांगी जा रही जानकारी को भर दें
  • अब सबमिट के बटन पर क्लिक करें
  • अब UPTET की Answer Key आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी
  • आप इसे pdf फार्मेट में डाउनलोड कर सकते है या प्रिंट भी करवा सकते हैं
Next Story