उत्तरप्रदेश

UP Weather: Uttar Pradesh के 50 से अध‍िक जिलों में होगी बार‍िश, मौसम विभाग का BIG Alert, देखे अपने एरिया की Full Info

up rain
x

up rain

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून एक्टिव हो चुका है। ऐसे में सम्भावना जताई गई है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी अधिक बारिश हो सकती है।

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून एक्टिव हो चुका है। ऐसे में सम्भावना जताई गई है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी अधिक बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि 6 जुलाई तक लगातार बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया है। जो औसतन 2 डिग्री कम है। मौसम के हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।

बादलों का रहेगा डेरा Latest Weather Update

मौसम विभाग ने बताया है कि रविवार के बाद भी लगातार बादलों का डेरा बना रहेगा। बीच-बीच में धूप जरूर खेलेगी लेकिन ज्यादा समय तक बादल छाए रहेगे। मौसम विभाग ने बताया है कि न्यूनतम तापमान जहां 26 डिग्री के आसपास है वही अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बताया गया है कि कुछ जगह यह तापमान 36 तो वहीं यूपी की राजधानी राजधानी में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

यहां हुई बारिश, यहां के लिए अलर्ट जारी

मौसम विभाग के बताए अनुसार उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के फतेहपुर, वाराणसी कानपुर प्रयागराज के बारा, बलिया के तुर्तीपार, हमीरपुर के मौदहा में 6 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इसी तरह महाराजगंज के निचलौल, प्रयागराज के करछना, मेजा, बलिया के रसड़ा, गोरखपुर के चंद्रदीप घाट, बांदा, आजमगढ़, महाराजगंज के त्रिमोहिनी घाट, आगरा, औरैया, मेरठ के मवाना में 5 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। कहा गया है कि उत्तर प्रदेश के मेरठ बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, संभल, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मेनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज, इटावा, औरैया और फर्रुखाबाद में भारी बारिश हो सकती है। इस स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

Next Story