उत्तरप्रदेश

UP: खेल के दौरान बोरबेल में गिरा तीन साल का मासूम, तमाम प्रयासों के बाद भी नहीं बच सकी जान

Manoj Shukla
28 April 2021 9:57 AM GMT
UP: खेल के दौरान बोरबेल में गिरा तीन साल का मासूम, तमाम प्रयासों के बाद भी नहीं बच सकी जान
x
उत्तर प्रदेश। (Utter Pradesh) प्रदेश के हरदोई सतौथा गांव में एक मासूम खेल के दौरान सूखे बोरबेल में जा गिरा। जैसे ही परिजनों को इस मामले में जानकारी हुई तो चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में पूरे मामले की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दी गई।

उत्तर प्रदेश। (Utter Pradesh) प्रदेश के हरदोई सतौथा गांव में एक मासूम खेल के दौरान सूखे बोरबेल में जा गिरा। जैसे ही परिजनों को इस मामले में जानकारी हुई तो चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में पूरे मामले की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दी गई। प्रशासन मौके पर पहुंचा और तकरीबन घंटों चले रेक्स्यु आॅपरेशन के दौरान 18 फिट की खुदाई करके बच्चे को बाहर निकाला गया। बच्चे को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह पूरा मामला हरपालपुर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सतौथा गांव का है। जहां अरविंद नाम के युवक खेतीबाड़ी करके अपनी जीविका चलाते थे। अरविंद के दो पुत्र है। अरविंद की पत्नी मंगलवार की शाम तकरीन 6 बजे खेत में गेहूं की बाली बिन रही थी। इसी दौरान समीप ही दोनों बच्चे खेल रहे थे। खेल के दौरान ही दोनों बच्चे पुराने बोरबेल के पास जा पहुंचे। जहां 3 वर्षीय श्याम बोर में गिर गया। यह देखकर 7 वर्षीय बड़ा भाई रोने लगा।

उसने शोर मचाना शुरू किया तो उसकी मां मौके पर पहुंची। वह पूरा वाक्या जानकार दंग रह गई। वह रोने-बिलखने लगी। मां को रोता देखकर गांव के अन्य लोग मौके पर आ गए। ग्रामीणों ने तुरंत ही पूरे मामले की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दी। प्रशासन दल-बद के साथ मौके पर पहुंचा। जहां तकरीबन 18 फिट खुदाई करके बच्चे को बाहर निकाला गया।

UP: खेल के दौरान बोरबेल में गिरा तीन साल का मासूम, तमाम प्रयासों के बाद भी नहीं बच सकी जान बच्चे को तुरंत हरपालपुर सीएचसी ले जाया गया। जहां डाॅक्टरों ने बच्चें को मृत घोषित कर दिया। बता दें कि यह बोरबेल गांव के ही एक युवक था। जिसने लगभग दो साल पहले खेत में कराया था। लेकिन पानी न निकलने के कारण बोर को खुला छोड़ दिया गया। युवक की यह घोर लापरवाही आज हादसे का कारण बन गई।

UP : लाखों का ईनामी बदमाश पुलिस एनकाउंटर में ढेर, 82 से ज्यादा दर्ज थे संगीन अपराध

यूजर ने तापसी पन्नू पर किया भद्दा कमेंट तो भड़की एक्ट्रेस यूं लगाई तलाड़

Next Story