उत्तरप्रदेश

उत्तरप्रदेश के इटावा में दर्दनाक हादसा; बेकाबू ट्रक ने 11 को कुचला, 3 की मौत!

Aaryan Dwivedi
12 April 2021 10:20 AM GMT
उत्तरप्रदेश के इटावा में दर्दनाक हादसा; बेकाबू ट्रक ने 11 को कुचला, 3 की मौत!
x
UP Road Accident / उत्तर प्रदेश के इटावा (Itawa) क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ हैं। जहां एक बेकाबू ट्रक ने 11 लोगों को अपनी चपेट में लिया हैं। इस घटना में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

UP Road Accident / उत्तर प्रदेश के इटावा (Itawa) क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ हैं। जहां एक बेकाबू ट्रक ने 11 लोगों को अपनी चपेट में लिया हैं। इस घटना में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

इस दर्दनाक घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को लगी आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया हैं। जहां कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह दर्दनाक हादसा प्रदेश के इटावा हाईवे-19 पर सोमवार की तड़ाके सुबह 4 बजे हुई है। खबरों की माने तो कार सवार अपनी गाड़ी का पहिया बदल रहे थे। पीछे आ रहे ट्रक ने इस कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 11 लोग चपेट में आए हैं। जैसे ही इस हादसे की जानकारी लोगों को हुई लोग सख्ते में आ गए।

सीएम ने व्यक्त किया शोक

प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) को हाईवे पर हुए इस दर्दनाक हादसे की जैसे ही जानकारी लगी उन्होंने इसे बेहद ही दुभाग्यपूर्ण बताते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतृप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

सीएम ने प्रशासन से पीड़ित लोगों की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है साथ ही इनके इलाज की भी समुचित व्यवस्थाएं कराए जाने का दिशा-निर्देश जारी किया है।

बता दें कि यह कार सवार कहां के थे और कहां जा रहे थे। फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। सोमवार की तड़के हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र के लोगों के दहशत का माहौल व्याप्त है।

UP News : इटावा में दर्दनाक हादसा: बेकाबू ट्रक ने 11 को कुचला, तीन की मौत!

शादी के नाम पर धोखा: चार फेरे होते ही दुल्हन जेवर लेकर फुर्र, पंडित एवं बाराती भी गायब!

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे हुई कोरोना का शिकार, पोस्ट शेयर कर लिखा दुआ करों

महेश भट्ट के साथ संबंध बनाना चाहती थी यह एक्ट्रेस, मना करने पर बिना कपड़ों के...

Next Story