उत्तरप्रदेश

UP News : प्रयागराज के पूर्व सांसद श्यामाचरण गुप्ता का निधन, दिल्ली में चल रहा था उपचार

News Desk
10 April 2021 3:46 PM GMT
UP News : प्रयागराज के पूर्व सांसद श्यामाचरण गुप्ता का निधन, दिल्ली में चल रहा था उपचार
x
प्रयागराज। चित्रकूट-बांदा एवं प्रयागराज के पूर्व सांसद जाने-माने उद्योगपति श्यामाचरण गुप्ता का शुक्रवार की रात दिल्ली में उपचार के दौरान निधन हो गया। बताया गया है कि पूर्व सांसद को कोरोना पाॅजिटिव होने पर दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया गया है कि श्यामाचरण गुप्ता राजनीति में होने के साथ ही श्याम समूह कंपनियों के सीएमडी और संस्थापक भी थे। उनका नाम प्रयागराज के बड़े व्यापारियों में शुमार है। श्री गुप्ता प्रयागराज के मेयर भी रह चुके हैं। उनके निधन की पुष्टि श्याम ग्रुप के महाप्रबंधक मनोज अग्रवाल ने की है। 

ऐसा रहा राजनैतिक सफर

बताया गया है कि 2014 में श्यामाचरण गुप्ता प्रयागराज से 16वीं लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीवार के रूप में चुनाव लड़ा और सांसद बने। इससे पूर्व श्री गुप्ता 1984 में स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में बांदा से चुनाव लड़ा था जहां उन्हें कांगे्रस के भीसन देव दुबे से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद 1989 में श्यामाचरण गुप्ता के सितारे चमके और प्रयागराज के मेयर बने। उन्होंने 1991 में भाजपा उम्मीदवार के रूप में प्रयागराज से चुनाव लड़ा लेकिन हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद उनका राजनीतिक सफर लगभग एक दशक तक थमा रहा। श्री गुप्ता ने 2004 में सपा उम्मीदवार के रूप में बांदा से चुनाव लड़ा और जीत मिली। वर्ष 2009 में फूलपुर से उम्मीदवार हुए लेकिन हार गये।

Next Story