उत्तरप्रदेश

UP : ट्रक से जा टकराई एनसीसी कैडेट्स की बस, 22 घायल, 6 गंभीर

News Desk
5 July 2021 12:00 AM GMT
UP : ट्रक से जा टकराई एनसीसी कैडेट्स की बस, 22 घायल, 6 गंभीर
x
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में रविवार की सुबह ग्वालियर-बरेली हाईवे पर एनसीसी कैडेट्स को लेकर जा रही रोडवेज बस को आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में 22 एनसीसी कैडेट्स घायल हो गईं। इनमें छह की हालत गंभीर बताई जा रही हैण्। इन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बताया जाता है कि हादसा बस चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। छात्राओं ने बताया कि चालक तेज रफ्तार से बस चला रहा था।

घटना किशनी थाना क्षेत्र में नगला अखे की है। जानकारी के मुताबिक इटावा जनपद स्थित केके डिग्री कॉलेज की एनसीसी कैडेट्स रोडवेज की अनुबंधित बस से फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ जा रही थी। वहां डीएनसी विद्यालय में सुबह 10 बजे से सी सर्टिफिकेट की परीक्षा थी। इसी बीच गांव नगला अखे के पास एनसीसी कैडेट्स की बस की टक्कर आगे चल रहे ट्रक से हो गई। टक्कर होते ही बस में चीख.पुकार मच गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किशनी में भर्ती कराया, जहां से 6 लोगों की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। उधर छह एनसीसी कैडेट्स की हालत गंभीर है। इनमें नीलम, वैशाली, दिव्या, शोभा, तृप्ती और निकिता शामिल हैं। इन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हादसे की जानकारी होने पर एसडीएम रामसकल मौर्य ने सीएचसी पहुंचकर वहां भर्ती एनसीसी कैडेट्स के हाल की जानकारी ली।

Next Story