उत्तरप्रदेश

UP Monsoon 2023 Date: उत्तर प्रदेश में मानसून कब आएगा? लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

Sanjay Patel
19 May 2023 8:34 AM GMT
UP Monsoon 2023 Date
x

UP Monsoon 2023 Date

Monsoon in Uttar Pradesh, Monsoon In UP: उत्तरप्रदेश में भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। गर्मी अपने पिछले रिकार्ड तोड़ने को बेताब है। गर्मी से बचने के लिए लोग एसी व कूलर का सहारा ले रहे हैं किंतु वह भी उन्हें राहत देने में नाकाम साबित हो रहे हैं।

Monsoon in Uttar Pradesh, UP Monsoon 2023 Date, मानसून कब आएगा: उत्तरप्रदेश में भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। गर्मी अपने पिछले रिकार्ड तोड़ने को बेताब है। गर्मी से बचने के लिए लोग एसी व कूलर का सहारा ले रहे हैं किंतु वह भी उन्हें राहत देने में नाकाम साबित हो रहे हैं। गत दिनों दिनों की बात की जाए तो यूपी (Uttar Pradesh Mansoon Date) ही देश का सबसे गर्म राज्य बना हुआ है। प्रदेश के कई जिलों में तापमापी का अधिकतम पारा 46 डिग्री तक पहुंच गया है। तेज धूप व लू से बचने के लिए लोग गमछे सहित ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं।

17-18 जून को मानसून दे सकता है दस्तक UP Me Monsoon 2023 Kab se Shuru Hoga, Uttar Pradesh Me Monsoon 2023 Kab se Shuru Hoga

भीषण गर्मी का सितम झेल रहे लोग अब मानसून की ओर टकटकी लगाकर बैठे हुए हैं। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 17 या 18 जून को प्रदेश में मानसून दस्तक दे सकता है। अमूमन हर वर्ष मानसून का आगमन 15 से 20 जून के बीच होता है। ऐसे में यही संभावना है कि इस तिथि के बीच किसी भी दिन मानसून अपनी दस्तक दे सकता है। हालांकि अभी तापमापी का पारा और बढ़ने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है जिससे लोगों को बचने की सलाह भी दी गई है।

फिलहाल गर्मी से निजात नहीं Monsoon Start Date In UP, Monsoon Start Date In Uttar Pradesh

मौसम विभाग की मानें तो अभी लोगों को गर्मी से निजात नहीं मिलने वाली है। प्रदेश के अधिकांश शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही दर्ज किया जा रहा है। सूबे के कई शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। ऐसे में 14-15 जून तक गर्मी का प्रकोप बना रहेगा। पूर्वी यूपी के ऊपर कुछ ऐसे कारक तैयार हो रहे हैं जो लखनऊ ही नहीं पूरे प्रदेश का मौसम बदल देंगे। मानसून के आने तक लोगों कमोबेश तपिश के हालात बने रहेंगे।

चिकित्सकों ने दी लू से बचने की सलाह

प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का दौर जारी है। सुबह से ही लू के थपेड़े चलने लगते हैं जिससे लोग घरों में कैद होने को विवश हैं। ऐसे में चिकित्सकों ने भी लोगों को भीषण गर्मी व लू से बचने की सलाह दी है। चिकित्सकों का कहना है कि जरूरी काम होने पर लोग घर से बाहर निकलें। बाहर निकलते समय चेहरे को कपड़े से ढंककर रखें। पूरी तरह एहतियात बरतें जिससे लू के थपेड़े आपको नुकसान नहीं पहुंचा सकें।

Next Story