उत्तरप्रदेश

UP Monsoon 2023 Date: उत्तर प्रदेश में जून या जुलाई में कब आएगा मानसून? मौसम वैज्ञानिकों ने बताई तारीख

UP Monsoon 2023 Date
x

UP Monsoon 2023 Date

Monsoon in Uttar Pradesh, Monsoon In UP: उत्तर प्रदेश में मानसून कब दस्तक देगा इसका इंतजार समूचे प्रदेश वासियों को है। लोग बेसब्री से मानसून का इंतजार कर रहे हैं।

Monsoon in Uttar Pradesh, UP Monsoon 2023 Date, मानसून कब आएगा: उत्तर प्रदेश में मानसून कब दस्तक देगा इसका इंतजार समूचे प्रदेश वासियों को है। लोग बेसब्री से मानसून का इंतजार कर रहे हैं। इन दिनों गर्मी गजब ढा रही है। उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। ऐसा लगता है मानो नौतपा का असर अब जाकर शुरू हुआ है। इसी बीच पता चला कि केरल मानसून पहुंच चुका है अब लोगों को इंतजार है कि कब उत्तर प्रदेश में मानसून (Uttar Pradesh Mansoon Date) अपनी दस्तक देगा। आइए जाने इस बारे में मौसम वैज्ञानिकों का क्या कहना है।

क्या कहता है मौसम विभाग UP Me Monsoon 2023 Kab se Shuru Hoga, Uttar Pradesh Me Monsoon 2023 Kab se Shuru Hoga

मौसम विभाग की माने तो वर्तमान हालातों को देखते हुए 27 जून तक मानसून दिल्ली पहुंचने की संभावना है। इसके बाद उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री हो जाएगी। हालांकि इस संबंध में मौसम विभाग ने अभी तक कुछ साफ तस्वीर प्रस्तुत नहीं की है। कहा गया है कि जून के दूसरे पखवाड़े में मानसून का सही आकलन कर तारीख बताई जा सकती है।

राजधानी में 27 तक आएगा मानसून Monsoon Start Date In UP, Monsoon Start Date In Uttar Pradesh

मौसम वैज्ञानिकों ने कुछ साफ तौर तो नहीं कहा है लेकिन बताया है कि 27 जून के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आसपास मानसून दस्तक दे सकता है। मौसम वैज्ञानिकों ने लू चलने की चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि आने वाले सोमवार के बाद एक-दो दिन के लिए पारा 43 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

कहा गया है कि तराई के क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। जिसके बाद लखनऊ के आसपास के क्षेत्र में तापमान में कुछ कमी आएगी। बीच-बीच में बादलों का घेरा दिखाई देगा। साथ ही संभावना जताई जा रही है कि कुछ बूंदाबांदी भी हो सकती है।

दो-तीन दिनों में स्पष्ट होंगे आंकड़े

मौसम विभाग मानसून की गति पर बराबर निगरानी बनाए हुए हैं। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि 2 से 3 दिन में मानसून की गति के अनुसार आंकड़े स्पष्ट करेंगे कि उत्तर प्रदेश में मानसून कब तक प्रवेश कर जाएगा। आमतौर पर पता चल रहा है कि 20 जून के बाद प्रदेश में मानसून दस्तक देगा।

Next Story