उत्तरप्रदेश

UP: सिरफिरे प्रेमी ने युवती को मारी गोली, फिर उठाया यह कदम

satna news
x

सांकेतिक तस्वीर 

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बलिया (Ballia) में गोली लगने से युवक-युवती की मौत हो गई।

Ballia Goli Kand: सिरफिरे प्रेमी ने युवती को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और इसी बीच लोग मौके पर पहुच गए तो वह खुद को भी गोली मार लिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बलिया जिले (Ballia District) के कोतवाली थाना क्षेत्र के पिपरा ढाला गांव की है। सूचना पाकर पहुची पुलिस मृतकों का शव अस्पताल ले गई और घटना को लेकर जांच कर रही है।

लड़की के घर में धुस कर मारी थी गोली

बताया जा रहा है कि पिपरा गांव निवासी आजम खान 25 गांव की ही लड़की से एकतरफा प्यार करता था। 23 वर्षीय लड़की का वह लगातार पीछा कर रहा था लेकिन वह राजी नहीं थी। आजम खान हाथ में तमंचा लेकर उसके घर में घुस गया। जहां उसने लड़की को गोली मार दी। घर वालों ने आवाज सुनी तो वह भाग कर आये तो आजम अंदर मिला। घरवालों ने तुरंत दरवाजा बंद के दिया। अपने को फंसता देख आजम ने खुद को भी गोली मार ली। जिसके बाद उसकी भी मौत हो गई।

लड़की के मोबाइल से जांच शुरू

बताया जा रहा है कि लड़की की शादी तय हो गई थी। कुछ दिनों पहले उसकी एक दो बार लड़के आजम से उसकी बात हुई थी लेकिन वह उसके साथ प्रेम संबंधों को लेकर राजी नहीं थी। जिससे लड़का परेशान था। पुलिस को लड़की के कमरे से 7 मोबाइल फोन मिले हैं। पुलिस मोबाइल फोन को लेकर जांच चल रही है। कमरे से हत्या मे प्रयुक्त कंट्री मेड रिवाल्वर, 4 खाली खोखे और 1 जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है।

प्रेम पंसग का मामला

वहीँ मौके पर पहुंचे प्रभारी एसपी संजय यादव ने कहा कि मामला प्रेम प्रसंग का है। जहां युवक आजम खान ने पड़ोस में रहने वाली युवती को गोली मार खुद को भी गोली मार ली है। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। मामले में पूछताछ हो रही है।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story