उत्तरप्रदेश

UP House Collapse: हजरतगंज में घर गिरा 9 लोगों की मौत, 2 घायल अस्पताल में भर्ती, राहत राशि की घोषणा

UP House Collapse:  हजरतगंज में घर गिरा 9 लोगों की मौत, 2 घायल अस्पताल में भर्ती, राहत राशि की घोषणा
x
Lucknow Wall Collapse News: लखनऊ के हजरतगंज में दिलकुशा कॉलोनी के एक मकान की दीवार गिर जाने से 9 लोगों की मौत हो गई है।

UP Hazrat Ganj House Collapse Heavy Rain News In Hindi: उत्तर प्रदेश के कई जगहों में भारी बारिश (Heavy Rain) की वजह से स्थिति नियंत्रण से बाहर हो चुकी है। जनजीवन अस्त व्यस्त है। लखनऊ के हजरतगंज (Hazratganj) में दिलकुशा कॉलोनी के एक मकान की दीवार गिर जाने से 9 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 2 लोग घायल हो गये हैं। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे की जानकारी के बाद उत्तर प्रदेश (Uttarpradesh) के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने गहरा दुखः प्रगट किया है। साथ ही देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने भी मृतकों के प्रति शोक जताते हुए घायलों के जल्दी स्वस्थ्य होने की कामना की है। सीएम ने मृत लोगों के परिजनों को आपदा राहत से 4-4 लाख रुपये की सहायता प्रदान करने की घोषणा की है।

मकान गिरा 9 लोगों की मौत

जानकारी के अनुसार लखनऊ के हजरतगंज (Hazratganj) के दिलकुशा कॉलोनी (Dilkusha Colony) के पास में एक मकान की दीवार भारी बारिश (Wall Collapse Due To Heavy Rain) की वजह से ढह गई। मकान गिर (House Collapse) जानें की वजह से घर में रह रहे महिला पुरुष और बच्चों समेत कुल 9 लोगों की दब जानें से मौत हो गई है। वहीं 2 घायलों को निकालकर सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

सूचना मिलते ही मौके पर प्रशासन के लोग पहुंच गए हैं। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई है। जानकारी के अनुसार मृतकों में 2 बच्चे भी शामिल हैं। प्रशासन की पूरी टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है।

सीएम ने की राहत राशि की घोषणा

लखनऊ के हजरतगंज में हुए इस हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख प्रकट किया है। साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों को आपदा राहत के तहत 4-4 लाख रुपए सहायता राशि प्रदान करने की बात कही है। वहीं देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है।

घटनास्थल पर पहुंचे जिलाधिकारी

यह हृदय विदारक घटना शुक्रवार की दरमियानी रात को हुआ है। जानकारी के बाद जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार दिलकुशा कॉलोनी पहुंचे। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य का मूल्यांकन किया। इसके पश्चात हादसे में घायल 2 लोगों से मिलने सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने बताया कि घायलों की हालत अब खतरे से बाहर है।

Next Story