उत्तरप्रदेश

UP : पति-पत्नी का विवाद सुलझाने गया हेड कांस्टेबल ने महिला के साथ किया बलात्कार

News Desk
22 Jun 2021 9:57 AM GMT
UP : पति-पत्नी का विवाद सुलझाने गया हेड कांस्टेबल ने महिला के साथ किया बलात्कार
x
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पति-पत्नी के विवाद को सुलझाने गये एक हेड कांस्टेबल ने पीड़ित महिला के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के साथ-साथ मारपीट भी की गई। पीड़िता पुलिस थाने में शिकायत लेकर पहुंची तो उसकी सुनवाई नहीं हुई जिसके बाद उसने परिजनों के साथ थाने पर हंगामा करना शुरू कर दिया। मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा इसके बाद एफआईआर दर्ज की गई। हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला जिले के ककोड़ा थाना क्षेत्र का है। बताया गया है कि पति से विवाद होने के बाद महिला ने थाने में शिकायत की थी। इसके बाद थाने से हेड कांस्टेबल और एक होमगार्ड जांच के लिए पीड़िता के घर पहुंचे। पीड़ित महिला की मां ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 11 बजे हेड कांस्टेबल जांच के लिए घर पहुंचे। पहले उसकी सास, पति और सौतन से बातचीत की और फिर छत पर सो रही पीड़ित महिला के साथ मारपीट कर दी और उसे नीचे लाकर एक कमरे में बंद कर दिया।

पीड़ित महिला की मां का आरोप है कि हेड कांस्टेबल उसकी बेटी से पूछताछ के लिए कमरे में अकेले घुस गया। बेटी की सास, पति और सौतन के साथ हेड कांस्टेबल के साथ आया होमगार्ड दूसरे कमरे में पहरा देता रहा। हेड कांस्टेबल ने पूछताछ के नाम पर उसके साथ बलात्कार किया।

पीड़ित महिला ने आपबीती बताई, जिसके बाद आरोपी हेड कांस्टेबल और होमगार्ड की पहचान भी कर ली गई। वहीं महिला द्वारा हेड कांस्टेबल पर लगाए गए इन गंभीर आरोपों को लेकर थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। सूचना के बाद अपर पुलिस अधीक्षक नगर, सीओ सिकंदराबाद मौके पर पहुंच गए।

मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला ने मोबाइल फोन के माध्यम से हेड कांस्टेबल द्वारा की गई बातचीत को रिकॉर्ड किया गया है। पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी हेड कांस्टेबल और उसकी चचेरी सास के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Next Story