उत्तरप्रदेश

UP Dengue: फ़िरोज़ाबाद में मचा हाहाकर, 24 घंटे में 13 मरीजो की मौत

UP Dengue: फ़िरोज़ाबाद में मचा हाहाकर, 24 घंटे में 13 मरीजो की मौत
x
सांकेतिक तस्वीर 
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फ़िरोज़ाबाद (Firozabad) में डेंगू बुखार से 24 घंटे में 13 मरीजो की मौत हो गई।

डेंगू बुखार (Dengue) के साथ ही वायरल का कहर उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद (Firozabad) मे थमने का नाम नही ले रहा हैं। लगातार बीमार हो रहे लोगों के साथ ही जैसे-जैसे मौत का आकड़ा बढता जारहा है वैसे ही लोगों में घबराहट और अधिक बढ़ती जा रही है। वहीं सरकार के सारे प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। बीते 24 घंटे में 13 मरीजों की मौत स्वास्थ्य विभाग को चिंता में डाल दिया है तो वहीं परिजनों का बुरा हाल है। अस्पताल में भर्ती रोगियों के मन में एक डर का वातावरण निर्मित हो रहा है।

100 बिस्तर के अस्पताल में 429 रोगी भर्ती

जनकारी के अनुसार फिरोजाबाद के राजकीय मेडिकल कॉलेज स्थित 100 बिस्तर के अस्पताल में 429 मरीज भर्ती हैं। वहीं जांच के बाद पता चला कि बीते 24 घंटे में 101 डेंगू के रोगी मिले हैं। बीते 24 घंटे में 13 लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा है। अब तक में मौत का आकड 134 पर पहुंच गया है।

अस्पताल का माहौल गमगीन

जानकारी के अनुसार फिरोजाबद के राजकीय मेडिकल कॉलेज का इस समय गमगीन माहौल दिख रहा है। एक ओर अस्पताल इलाज के लिए लेकर आने वाले रोगी तथा उनके परिजन रोते बिलखते दिख रही है। डॉक्टरों के आगे आर्जू मिन्नत करते दिख रहे है। साहब हमारे बच्चे को बचा लीजिए। वहीं सबसे ज्यादा रोने की चित्कार तब सुनाई देती है जब किसी रोगी की मौत हो जाती है। बाऊंडरी से लेकर अस्पताल परिसर में रोने की गूंज लेगों में दहशत पैदा कर रही है। अपनों को खोने के गम में इस तरह का विलाप तो होता ही हैं लेकिन अन्य भर्ती रोगियों में तथा उसके परिनाजनें में एक भय का वातावरण निर्मित करता है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story