उत्तरप्रदेश

UP Assembly Election 2022: 17 को मंदाकिनी नदी के तट पर होगा कांग्रेसियों का जमावड़ा, चित्रकूट में प्रियंका गांधी महिलाओं से संवाद करेंगी

Aaryan Puneet Dwivedi
16 Nov 2021 8:53 PM IST
UP Assembly Election 2022: 17 को मंदाकिनी नदी के तट पर होगा कांग्रेसियों का जमावड़ा, चित्रकूट में प्रियंका गांधी महिलाओं से संवाद करेंगी
x

उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव 2022: अमेठी या रायबरेली से विधानसभा चुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी वाड्रा

UP Assembly Election 2022: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव बुधवार, 17 नवंबर को चित्रकूट में महिलाओं से संवाद करेंगी.

UP Assembly Election 2022: उत्तरप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए दलों द्वारा प्रचार प्रसार जोरो पर हैं. कांग्रेस भी जोर शोर से प्रचार प्रसार में जुटी हुई है. सीएम योगी के नेतृत्व वाली भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का जिम्मा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) के जिम्मे है. प्रियंका यूपी में ताबड़तोड़ रैलियां एवं जनसभाएं कर रही हैं. इसी तारतम्य में प्रियंका गांधी बुधवार, 17 नवंबर को श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में होंगी.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा चित्रकूट के मंदाकिनी नदी के तट पर महिलाओं की जनसभा को सम्बोधित करेंगी. दोपहर बाद इस जनसभा में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता और अन्य महिलाएं शामिल रहेंगी.

लड़की हूं लड़ सकती हूं

बता दें प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) में 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने की घोषणा की है. वे बुधवार को चित्रकूट में मंदाकिनी नदी के घाट पर 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगी.

'लड़की हूं लड़ सकती हूं' अभियान के तहत प्रियंका गांधी उत्तरप्रदेश की महिलाओं और लड़कियों को जोड़ने का अभियान चला रही है. इसी अभियान को लेकर वे अलग-अलग जगहों पर जनसभाएं कर रही हैं.

कामतानाथ मंदिर में दर्शन करेंगी

संवाद से पहले प्रियंका गांधी एक बजे मत्तगजेन्द्रनाथ शिव मंदिर और फिर 3:30 बजे कामतानाथ मंदिर में दर्शन करेंगी. हाल ही में कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने का ऐलान करने के साथ ही कांग्रेस ने सरकार बनने पर लड़कियों को स्कूटी और स्मार्टफोन देने का वादा किया है. सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा तथा नये सरकारी पदों में आरक्षण प्रावधानों के तहत 40 फीसदी नियुक्ति देगी.

एमपी के भी कांग्रेस नेता शामिल होंगे

प्रियंका गांधी वाड्रा की चित्रकूट में होने वाली जनसभा में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं के साथ अन्य महिलाएं एवं बालिकाएं शामिल होंगी. इसके साथ ही मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेता एवं महिला कार्यकर्ता चित्रकूट पहुंचेगे.

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story