उत्तरप्रदेश

UP 21 August School Holiday: यूपी के इस शहर में बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज, DM ने जारी किया आदेश

UP 21 August School Holiday: यूपी के इस शहर में बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज, DM ने जारी किया आदेश
x
Aligarh School Holiday 21 August DM Order: अलीगढ के लोगो के लिए जरूरी खबर निकल कर आ रही हैं।

Aligarh School Holiday DM Order: अलीगढ के लोगो के लिए जरूरी खबर निकल कर आ रही हैं। होम मिनिस्टर अमित शाह और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को अलीगढ़ में मौजूद रहेंगे।इनके साथ केंद्र एवं प्रदेश के कई दिग्गज नेता भी आएंगे। होम मिनिस्टर के कार्यक्रम के चलते प्रशासन ने भारी सुरक्षा व्यवस्था की है।

बता दें की VVIP कार्यक्रम के साथ ही कल श्रावण मास का सोमवार भी है, जिसके कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिव मंदिरों में जुटेंगे। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलीगढ़ कलेक्टर ने सोमवार को सभी स्कूल कालेजों की एक दिन की छुट्‌टी घोषित कर दी है। DM के निर्देश के बाद सभी स्कूलों में यह आदेश भेज दिए गए हैं।

बताया गया की शहर में केंद्रीय गृह मंत्री के कार्यक्रम और सावन सोमवार के चलते आवागमन प्रभावित रहेगा। जानकारी के अनुसार ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन की व्यवस्था की है। जिसके चलते डीएम ने सभी स्कूल कालेज बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने सभी बोर्डों के लिए यह आदेश जारी किए हैं।

DM द्वारा जारी आदेश नगर निगम की सीमा में आने वाले सभी CBSE, ICSE, UP BOARD, अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड और बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों में लागू होंगे।

Next Story