उत्तरप्रदेश

UP : बस और टैम्पो के बीच टक्कर में 17 लोगों की मौत

Aaryan Dwivedi
8 Jun 2021 11:58 PM GMT
UP : बस और टैम्पो के बीच टक्कर में 17 लोगों की मौत
x
कानपुर। मंगलवार की देर रात कानपुर में शताब्दी बस और टैम्पों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। घटना में 17 लोगों के मौत की जानकारी मिली है। जबकि 30 से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। जिनमें 16 यात्रियों की हालत गंभीर बताई गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज जारी है। घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। तो दूसरी ओर जांच के आदेश भी दिये हैं।

मिली जानकारी के अनुसार जय अंबे ट्रैवल्स की स्लीपर बस कानपुर से गुजरात के सूरत जा रही थी। इसमें करीब 115 लोग सवार थे। कानपुर से 10 किलोमीटर दूर बस जैसे ही किसान नगर पहुंची कि पीछे से एक अन्य वाहन ने ओवरटेक करने की कोशिश की। इस दौरान सामने आ रही टेम्पो बीच में फंस गया और ये हादसा हो गया। टेम्पो में सवार सभी लोगों की मौत होने की सूचना है। इसके अलावा बस में सवार कई लोगों की मौत भी हो चुकी है।

हादसे की खबर मिलते ही बस और टेम्पो में सवार यात्रियों के परिजन हैलट अस्पताल पहुंच गए। एक बुजुर्ग महिला अपने बेटे की लाश स्ट्रेचर पर देख बेसुध हो गई। बार.बार बुजुर्ग डॉक्टर से पूछती रही कि मेरा बेटा ठीक तो हो जाएगा। डॉक्टरों ने ढांढस बंधाया तो बुजुर्ग बेटे के माथे को चूमने लगी। ये नजारा देख हर किसी की आंखें नम हो गईं। कानपुर के सचेंडी में हुई मार्ग दुर्घटना पर सीएम योगी ने गहरा दुख जताया है। वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर हर संभव सहायता मदद करने को कहा है। मृतकों के परिवार वालों को 2 लाख रुपए की मदद का भी ऐलान किया है।

Next Story