उत्तरप्रदेश

JAUNPUR: दो मंजिला मकान गिरा 5 की दबने से मौत, पांच की हालत गंभीर

JAUNPUR: दो मंजिला मकान गिरा 5 की दबने से मौत, पांच की हालत गंभीर
x
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जौनपुर (Jaunpur) में दो मंजिला मकान गिर गया। जिसके चलते 5 की दबने से मौत मौत हो गई।

जौनपुर (Jaunpur) शहर कोतवाली बड़ी मस्जिद के पास रोजा अर्जन मोहल्ले का एक दो मंजिला मकान गुरुवार रात 11:30 बजे ढह गया। मकान के गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई है वही अन्य 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया लेकिन उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। मोहल्ले के लोगों की सूचना पर प्रशासन मौके पर पहुंच कर राहत कार्य शुरू किया गया जिसमें सभी शव बाहर निकाले गए।

सो रहे थे लोग

जानकारी के अनुसार कोतवाली इलाके एक बड़ा हादसा हुआ है। रात के समय करीब 11:30 बजे खाना खाकर सो रहे परिवार पर मकान अचानक भरभरा कर ढह गया। जिसके नीचे परिवार के 10 सदस्य दब गए। मकान गिरने की आवाज पर पहुंचे पड़ोसियों ने प्रशासन को सूचित किया।

स्थानीय लोगों ने शुरू किया बचाव कार्य

हादसे के बाद मोहल्ले के लोगों ने प्रशासन को सूचना देने के साथ ही बचाव कार्य शुरू कर दिया। बताया जाता है इस हादसे में गयासुद्दीन 17 वर्ष, मोहम्मद अशाउद्दीन 19 वर्ष, चांदनी 18 वर्ष, हेरा 10 वर्ष, मोहम्मद कैफ 8 वर्ष, सन्नू 55 वर्ष, स्नेहा 12 वर्ष, संजीदा 37 वर्ष, मिस्बाह 18 वर्ष और जमी मुल्लाह 70 वर्ष दब गए हैं।

डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

मोहल्ले के लोगों के साथ ही प्रशासन की टीम राहत एवं बचाव कार्य फौरन शुरू कर दी गई। इसके बाद मलबे में दबे लोगों को निकाल कर अस्पताल ले जाया गया। जहां परीक्षण उपरांत चिकित्सकों ने जमीमुल्लाह, कैप, संजीदा, मिस्वाहा तथा मोहम्मद सेफ को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य 5 लोगों का इलाज चल रहा है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story