उत्तरप्रदेश

बाराबंकी में दर्दनाक हादसा: खड़ी बस में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, 18 मृत, 19 घायल

Manoj Shukla
28 July 2021 11:22 AM GMT
बाराबंकी में दर्दनाक हादसा: खड़ी बस में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, 18 मृत, 19 घायल
x
बाराबंकी में एक तेज रफ्तार ट्रक कई लोगों पर काल बनकर टूटा। इस दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 18 लोगों की जहां मौके पर मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश। बाराबंकी में एक तेज रफ्तार ट्रक कई लोगों पर काल बनकर टूटा। इस दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 18 लोगों की जहां मौके पर मौत हो गई। तो वहीं 19 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना पाकर मौके पहुंचा प्रशासन सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया तो वहीं मृतकों के फंसे शवों को रेस्क्यु आॅपरेशन चलाकर निकाला जा रहा है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि लखनउ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग कल्याणी पुल में तकरीबन डेढ़ बजे डबल डेकर बस का एक्सल टूट गया। लिहाजा चालक बस को पुल के किनारे खड़ी करके मरम्मत कार्य करवा रहा था। इसी दरम्यान लखनउ की तरफ से तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दविदारक दुर्घटना में 18 लोगों की जहां मौके पर मौत हो गई। तो वहीं 19 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस दुर्घटना की जानकारी जैसे ही प्रशासनिक अमले को हुई। आनन-फानन में प्रशासन मौके पर पहुंचा और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। तो वहीं मृतकों के शव को रेस्क्यु आॅपरेशन चलाकर निकाला जा रहा है।

यह बस हरियाणा से बिहार जा रही थी। जिसमें लगभग 65 लोग सवार थे। जिसमें ज्यादातर लोग सीतामढ़ी एवं सहरसा के रहने वाले थे। कई लोगों के शव अभी भी बस में दबे हुए हैं। जिन्हें प्रशासन द्वारा निकालने का प्रयास किया जा रहा हैं। इस घटना में कई मृतकों की शिनाख्तगी कर ली गई हैं। जबकि कई लोगों की अभी शिनाख्तगी नहीं हो सकी हैं। बताया जा रहा था कि इस दौरान तेज बारिश हो रही थी। लिहाजा पूरे घटना की जानकारी तकरीबन आधा घंटे लेट प्रशासन को मिली।

Next Story