उत्तरप्रदेश

घर पहुंची बारात और दुल्हन हो गई लापता, फिर चचेरी बहन के साथ लिए गए सात फेरे

घर पहुंची बारात और दुल्हन हो गई लापता, फिर चचेरी बहन के साथ लिए गए सात फेरे
x
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक अजीबोगरीब शादी देखने को मिली।

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक अजीबोगरीब शादी देखने को मिली। शादी ऐसी की पग-पग पर परेशानी आती रही फिर भी किसी तरह शादी संपन्न हो गई। बताया जाता है जिस लड़की के लिए दूल्हा बारात लेकर पहुंचा वह लड़की बरात पहुंचने के पहले ही लापता हो गई। लड़की पक्ष के लोगों ने अपनी नाक बचाने लड़की के चचेरी बहन के साथ विवाह संपन्न करवा दिया। लेकिन इस पूरे मामले की चर्चा आज सोशल मीडिया में जमकर हो रही है।

माता पिता पर लगाया आरोप

बताते हैं कि शादी से ठीक पहले भागने वाली लड़की ने अपने ही माता पिता पर जबरन विवाह करवाने का आरोप लगाया है। लड़की ने यहां आरोप थाने पहुंचकर शिकायत करते हुए कहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लड़की ने अपने माता-पिता पर आरोप लगाया कि वह पढ़ना चाहती है लेकिन उसके परिजन उसका विवाह कर रहे हैं। इसी कारण वह घर से भागी है। लड़की ने बताया कि वह आईएएस बनना चाहती है।

वही बताया गया है कि जब लड़की के लापता होने की जानकारी उसके माता-पिता को हुई उन्होंने अपनी बेटी को खूब ढूंढा लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला बाद में माता-पिता भी बच्चे ढूंढने के लिए थाने के शरण में पहुंच गए।

हुआ कुछ इस तरह

जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बरात आने का इंतजार हो रहा था। लड़की पक्ष के लोग बरात के स्वागत की तैयारी में जुटे हुए थे। लेकिन बरात आने के कुछ घंटों पहले लड़की के पिता को पता चला कि लड़की भाग गई है। कहां गई है इसका कोई अता पता नहीं था।

माता-पिता परेशान हो गए। बारात आने पर क्या होगा। यही सोच विचार करते करते वह समय आ गया। बरात दरवाजे पर थी और दुल्हन का कहीं पता ही नहीं था। परिवार के लोगों ने आपसी समझदारी का परिचय दिया और होने वाली दुल्हन के चचेरी बहन वह भी विवाह के लायक की दूल्हे के साथ उसका विवाह करना सुनिश्चित किया गया। लेकिन समस्या यह थी कि इसके लिए दूल्हे को कौन समझाएगा। आपस में तय किया गया की बारात आने के बाद बात की जाएगी फिर उसके बाद जो होगा देखा जाएगा।

नियत समय पर बारात घर पहुंच गए। सभी खुशी से झूम रहे थे। लेकिन जब लड़की के माता-पिता ने बारात का स्वागत करते हुए लड़के के परिजनों को यह बात बताई सभी सन्न रह गए। जब लड़की के चचेरी बहन के साथ विवाह का प्रस्ताव रखा गया तो उसके परिजन मान गए। लेकिन अभी भी बात दूल्हे से कौन करेगा इस पर मामला अटका हुआ था।

बताते हैं कि हिम्मत करके लड़की और लड़के पक्ष के लोगों ने लड़के को अलग बिठाकर सारी बात समझाई। लड़का भी समझदार निकला। उसने लड़की के चचेरी बहन के साथ विवाह करने के लिए तैयार हो गई। पुलिस दोनों पक्षों से मिली शिकायत के आधार पर जांच कर रही है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story