उत्तरप्रदेश

3 बच्चो की माँ ने 19 साल छोटे युवक से रचाई शादी, फिर थाने में जो हुआ सुनकर कान लाल हो जाएंगे

3 बच्चो की माँ ने 19 साल छोटे युवक से रचाई शादी, फिर थाने में जो हुआ सुनकर कान लाल हो जाएंगे
x
45 वर्ष की दुल्हन अपने 26 वर्षीय दुल्हे से किया विवाह।

लखनऊ। कहते है कि इश्क की कोई उम्र नही होती है और प्रेमी के लिए प्रेमिका हर गहराईयों को पार कर लेती है। ऐसा ही एक मामला उत्तर-प्रदेश की राजधानी के रहीमाबाद थाना से सामने आया है। जंहा थाना परिसर में 45 वर्ष की दुल्हन अपने 26 वर्षीय दुल्हे से शादी करके उसके साथ हंशी-खुशी नई नवेली दुनिया बसाने चली गई।

शादी को लेकर चर्चा

अपने से 19 वर्षीय छोटी उम्र के प्रेमी से विवाह करने वाली महिला की जिंद को लेकर हर कोई चर्चा कर रहा है, दरअसल इस विवाह को लेकर महिला और लड़का पक्ष के लोग विरोध में रहे है, तो वही महिला ने थाना में अपनी से छोटी उम्र के प्रेमी से विवाह करने के लिए आवेदन दिया था। जिस पर पुलिस दोनों पक्षों को थाने में बुलाया और दो दिन चली लम्बी पंचायत के बाद आखिरकार दोनों पक्षों मे सहमति बनी।

पुलिस कर्मियों ने करवाई शादी

इसे अनोखे प्रेमी जोड़े का विवाह पुलिस ने थाना परिसर में बने मंदिर में हिन्दु रीति-रिवाज से करवाया है। जिसमें पुलिस ने विवाह को लेकर पूरी व्यवस्था बनाई और जलपान से लेकर विवाह की रस्म पूरी करवाई।

पहले पति का 21 वर्षीय बेटा

जानकारी के तहत महिला के पति की मौत 15 वर्ष पहले हो गई थी। उसके पहले पति से 3 बच्चे है। जिसमें बड़ी बेटी 23 वर्ष की है, दूसरे नंबर में 18 वर्ष का बेटा है एवं तीसरे नंबर में 14 वर्ष का बेटा है।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story