उत्तरप्रदेश

स्टेज पर दूल्हा देखता रह गया, दुल्हन ने प्रेमी के साथ मिलकर किया बड़ा कांड

स्टेज पर दूल्हा देखता रह गया, दुल्हन ने प्रेमी के साथ मिलकर किया बड़ा कांड
x
यूपी के कौशांबी में विवाह के दौरान हो गया विवाद।

कौशांबी। उत्तर-प्रदेश के कौशांबी जिले में विवाह के दौरान जो कुछ हुआ उसे जानकार हर कोई हैरान रह गया। इस विवाह को लेकर अब चर्चा हो रही है। यह विवाह किसी फिल्मी स्टाइल से कंम नही रहा, क्योकि दुल्हन ने अपने प्रेमी को पाने के लिए हर वह कदम उठा डाली जिसकी किसी को भी उम्मीद नही थी।

दुल्हे के बजाय प्रेमी को पहनाई वरमाला

जानकारी के तहत कौशबी जिले में 6 फरवारी को जिस दुल्हन की बारात आई हुई थी, उसका दुल्हा वरमाला लेकर स्टेज पर खड़ा था और अपने सखियों के साथ दुल्हन स्टेज पर पहुची हुई थी। इसी बीच दुल्हन स्टेज से उतरी और सामने खड़े अपने प्रेमी के गले में वरमाला डाल दिया। दुल्हन के इस हरकत को देखकर वंहा मौजूद बाराती और घराती पक्ष के लोग दंग रह गए, लेकिन तब तक दुल्हन अपने पसंद के दुल्हे को वरण कर चुकी थी।

शुरू हो गया विवाद

दुल्हन की इस हरकत से दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। तकरीबन 12 घंटे तक चली गरमा-गरम बहस के बाद दुल्हा-दुल्हन का विवाह सम्पन्न कराया गया। दुल्हन विदा होकर ससुराल तो पहुची, लेकिन पूजा आदि के बाद वह विवाद करना शुरू कर दिया और उसका कहना था कि उसे प्रेमी के घर पहुचा दिया जाए नही तो वह आत्महत्या कर लेगी।

दुल्हन के इस हरकत से परेशान ससुराल पक्ष के लोग उसके मायके वालों को इसकी सूचना दिए। जब तक उसके मायके पक्ष के लोग पहुचते इसके पूर्व ही वह अपने प्रेमी के साथ भाग निकली। वही उसका पति दहेज में मिला हुआ पूरा सामान दुल्हन के प्रेमी के घर पहुचा दिया और सुखी जीवन की बात कह कर लौट पड़ा।

Tagsgroom
Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story