उत्तरप्रदेश

घरवालों ने नहीं खरीदा मंगलसूत्र, 3 बच्चों के साथ महिला ने पिया जहर, 2 की मौत...

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक ह्दय विदारक घटना घटित हो गई। एक निर्दयी मां ने अपने 3 बच्चों को जहर देकर स्वयं भी जहर का सेवन कर लिया। इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि महिला काफी समय से मंगलसूत्र खरीदने के लिए कह रही थी। इसी बात से नाराज होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया है। इस घटना में महिला तथा एक बच्चे की मौत हो गई है तो वहीं दो बच्चे अभी भी जीवन और मौत से जूझ रहे है।

मिली जानकारी के अनुसार यूपी के देवरिया जिलेे के बरहज क्षेत्र के कटइलवा गांव में आनंद की पत्नी रंगीता ने एक आत्मघाती कदम उठाया हैं। बताया जाता है कि रंगीता ने रात में भोजन करने के बाद बच्चांे के साथ सोने चली गई। लेकिन आधी रात के समय घर में चीख पुकार शुरू हेा गई।

आस-पडोस के लोगों ने बताया कि रात के समय जब हल्ला होने लगा और जाकर देखा तो पता चला कि रंगीता ने स्वयं तथा तीन बच्चों को जहर पिला दिया है। इस बात की जानकारी रंगीता के बेटे ने दी। जिसकी बाद में मैात हो गई।

चारों को गंभीर हालत में परिजन तथा पडोसी रंगीता व उसके बेटे जयराम 10, शिवराज 6 और रामराज 4 वर्ष को लेकर अस्पताल गयें। लेागो ने बताया कि जब इन्हे अस्पताल ले जा रहे थं उस समय सभी के मुंह से झाग निकल रहा था। शिवराज ने ही बताया कि मां ने कुछ कडवा पदार्थ पिलाया है।

जिला अस्पताल पहुंचते ही शिवराज और रंगीता को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं जयराम और रामराज अभी जीवन और मौत से संघर्ष चल रहा है। पुलिस मौके पर पहुंच कर जानकारी एकत्र कर रही है।

Next Story