उत्तरप्रदेश

नोएडा में भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी के घर चला बुलडोजर, पुलिस की 12 टीमें ढूंढ रहीं, सरेंडर के लिए अर्जी लगाई

नोएडा में भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी के घर चला बुलडोजर, पुलिस की 12 टीमें ढूंढ रहीं, सरेंडर के लिए अर्जी लगाई
x
Noida Grand Omaxe Society Ruckus: नोएडा में भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी के घर चला बुल्डोजर।

Shrikant Tyagi Latest News: नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी (Noida Grand Omaxe Society) में रहने वाले बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) के अवैध निर्माण पर सोमवार सुबह प्रशासन का बुलडोजर चला है। बताया गया है कि त्यागी ने फ्लैट में जाने के लिए सोसाइटी के बेसमेंट से सीढ़ी बनवा रखी थी। टीम ने उसे भी तोड़ दिया है। कालोनी में रहने वाली महिला से गाली-गलौच करने का वीडियो वायरल होने के बाद श्रीकांत के खिलाफ FIR दर्ज हो गई थी. लेकिन वह पहले ही फरार हो गया था. सोमवार को जब उसके फ्लैट में अवैध निर्माण को गिराया गया और उसकी 10 दुकानों को भी गिराने का आर्डर जारी किया गया तो आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर करने की अर्जी लगा दी. बता दें कि यूपी पुलिस की 12 टीमें श्रीकांत त्यागी की तलाश में जुटी हैं.


महिला से बदतमीजी करने वाले श्रीकांत त्यागी को अरेस्ट करने के लिए STF की टीम भी सर्चिंग कर रही है. उसके ऊपर 25 हज़ार का इनाम रखा गया है. इतना ही नहीं यूपी पुलिस ने श्रीकांत की गर्लफ्रेंड को भी अरेस्ट किया है.

10 दुकाने गिराई जाएंगी

नोएडा प्रशासन ने भंगोल मार्केट में आरोपी त्यागी की 40 दुकानों में 10 को गिरा देने का आर्डर जारी किया है. पैमाइश के बाद इनपर भी योगी सरकार का बुलडोजर चल जाएगा। बाकी 30 दुकानों पर भी एक्शन लिया जाएगा।

श्रीकांत ने सरेंडर करने के लिए लगाई अर्जी

आरोपी श्रीकांत त्यागी अबतक फरार चल रहा था, लेकिन जैसे ही उसकी संपत्ति के खिलाफ बुलडोजर से एक्शन लिया गया तो पूरी गुंडई खत्म हो गई. श्रीकांत त्यागी पुलिस की गिरफ्त से तो बाहर है लेकिन उसने कोर्ट में सरेंडर करने की अर्जी लगाई है। कोर्ट ने 10 अगस्त को सुनवाई करने की बात कही है.

श्रीकांत के गुन्डों ने कालोनी में मचाया उत्पात


ओमेक्स सोसाइटी में रविवार रात अफरा-तफरी का माहौल रहा। सांसद, विधायक और डीएम समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। लोगों ने कहा कि जो युवक सोसाइटी में घुसे, वो त्यागी के गुंडे हैं। उसी के कहने पर आए थे। उपद्रवी युवकों ने सोसाइटी के लोगों पर पथराव भी किया। बच्चों का एक वीडियो आया था। इसमें बच्चे रो रहे थे। 6 युवकों को पकड़ लिया गया है।

खबरों के अनुसार रविवार रात त्यागी के 15 गुर्गे सोसाइटी में घुसे थे और उन्होंने पत्थरबाजी करके मारपीट भी की थी। इससे पहले श्रीकांत त्यागी ने सोसाइटी की एक महिला और उसके पति को गालियां दी थीं। जिसका वीडियो इंटरनेट में वायरल हुआ तो यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने तुरंत एक्शन लेने के निर्देश दिए. जिसके बाद उसके अवैध निर्माण पर बुलडोजर चल गया.

श्रीकांत ने महिला को दी थी भद्दी गालियां


बीते शुक्रवार 8 अगस्त के दिन सोसाइटी में एक महिला श्रीकांत के रोपे पौधों को उखाड़ रही थी, जिसके बाद श्रीकांत वहां पहुंच गया और उसे भद्दी गालियां देने लगा, उसने महिला और उसके पति को धमकाया। किसी ने इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मिडिया में शेयर कर दिया।

कई राज्यों में पुलिस की दबिश

वीडियो वायरल होने के बाद से श्रीकांत त्यागी फरार है। तलाश में पुलिस ने दिल्ली, उत्तराखंड व यूपी में दबिश दी है। तो वहीं त्यागी के घर के बाहर भी पुलिस तैनात की गई है। इतना ही नही उसके परिवार पर पुलिस की नजर है तो आरोपी की चार महंगी गाड़ियों को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

मौके पर पहुंचे अधिकारी और जनप्रतिनिधि

ओमेक्स सोसाइटी में रविवार रात अफरा-तफरी का माहौल रहा। सांसद, विधायक और डीएम समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। लोगों ने कहा कि जो युवक सोसाइटी में घुसे, वो त्यागी के गुंडे हैं। उसी के कहने पर आए थे। उपद्रवी युवकों ने सोसाइटी के लोगों पर पथराव भी किया। बच्चों का एक वीडियो आया था। इसमें बच्चे रो रहे थे। 6 युवकों को पकड़ लिया गया है।

त्यागी के दुकानों में जांच

भंगेल में श्रीकांत त्यागी की 10 दुकानों पर जीएसटी के अफसरों ने छापा मारा। जांच के बाद टीम दस्तावेज अपने साथ लेकर गई है।त्यागी पर गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है। उसकी प्रेमिका को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उसकी नोएडा के भंगेल गांव में 40 दुकानें हैं। जिनमे से 10 को गिरा देने का आर्डर जारी हुआ है.

हर जगह पुलिस का पहरा

श्रीकांत त्यागी सूरजपुर कोर्ट में सरेंडर कर सकता है। कोर्ट में पुलिस तैनात है। भीतर आने वाली सभी गाड़ियों को चेक किया जा रहा है।

यूपी सीएम योगी ने यह भी पता लगाने के आदेश दिए हैं कि श्रीकांत को बीजेपी की सदस्य्ता किसने दिलाई थी, और उसे गाजियाबाद से सुरक्षा कैसे मिल गई. श्रीकांत का साथ देने वालों पर भी योगी सरकार कड़ा एक्शन लेगी, जिसमे DM से लेकर नेता और पुलिस अधिकारी शामिल हैं.

Next Story