उत्तरप्रदेश

शादी के मंडप में दूल्हे के एक अंग को देखकर चीख पड़ी दुल्हन, कहा- मै शादी नहीं कर सकती..

शादी के मंडप में दूल्हे के एक अंग को देखकर चीख पड़ी दुल्हन, कहा- मै शादी नहीं कर सकती..
x
यूपी। शादी की चल रही रस्मों के बीच दुल्हन के मुंह से उस समय चीख निकल गई जब वह दुल्हे के एक कटे अंग को देख लिया।

यूपी। शादी की चल रही रस्मों के बीच दुल्हन के मुंह से उस समय चीख निकल गई जब वह दुल्हे के एक कटे अंग को देख लिया। यह हैरान करने वाला मामला उत्तर-प्रदेश के अलीगढ़ के थाना छर्रा इलाके के गांव सिरौली का है। वही दुल्हन के शादी से इनकार करने पर विवाह रूक गया और जब लड़की तैयार नही हुई तो मामला पुलिस तक पहुंचा गया।

जयमाला के बाद हो रही थी शादी की रस्में

दरअसल, अलीगढ़ के थाना छर्रा इलाके के गांव सिरौली में एक शादी हो रही थी. शादी समारोह में बारातियों को बेहतर स्वागत भी हुआ। स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन ने एक दूसरे को जयमाला भी पहनाई. उसके बाद मंडप में शादी की दूसरी रस्मों के लिए वे पहुंचे थे।

कन्यादान के समय हाथों में हल्दी लगाने के लिए दूल्हे ने अपना हाथ बढ़ाया तो दुल्हन की चीख निकल गई। दुल्हन ने उसी समय शादी की रस्मों को पूरी करने से मना कर दिया क्योंकि दूल्हे के एक हाथ की तीन अंगुलिया कटी हुईं थीं।

बंधक बनाए गए बिचौलिए

लड़के के हाथ को देखने के बाद दुल्हन ने आरोप लगाया है कि दूल्हे के हाथों की अंगुलियां कटी होने की जानकारी छिपाई और सभी को धोखे में रखा और दुल्हन पक्ष को इस बात की जानकारी नहीं थी इसलिए दोनों तरफ के बिचौलियों को बंधक बना लिया गया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर नोंकझोंक हुई और एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप एक दूसरे पर लगाते रहें। पुलिस और ग्राम प्रधान इस मामले में चर्चा किए और जब बात नही बनी तो लड़के पक्ष के लोगों को बिना दुल्हन के ही घर वापस लौटना पड़ा।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story