![](/images/clear-button-white.png)
- Home
- /
- उत्तरप्रदेश
- /
- रीवाः दुल्हन सजाने के...
रीवाः दुल्हन सजाने के बहाने दो ब्यूटिशियन बहनों का अपहरण, अब उठाया यह कदम
![रीवाः दुल्हन सजाने के बहाने दो ब्यूटिशियन बहनों का अपहरण, अब उठाया यह कदम रीवाः दुल्हन सजाने के बहाने दो ब्यूटिशियन बहनों का अपहरण, अब उठाया यह कदम](https://www.rewariyasat.com/uploads/2020/12/girl-kidnapping.jpg)
रीवाः दुल्हन सजाने के बहाने दो ब्यूटिशियन बहनों का अपहरण, अब उठाया यह कदम
रीवा। दुल्हन सजाने के बहाने रीवा (Rewa) की रहने वाली दो ब्यूटिशियन बहनों (Beautician Sister Kidnapping) का यूपी के प्रयागराज (Prayagraj) में अपहरण किये जाने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। शहर के समान थाना के संजय नगर क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने रीवा एसपी को जानकारी देकर अपनी दूसरी बहन को अपहरण कर्त्ताओं के चगुल से छुड़ाने की मांग की है।
फोन से मिला था आर्डर
पीड़िता ने बताया कि एक माह पूर्व उन्हे फोन से दुल्हन सजाने का काम मिला था। वे आर्डर पर यूपी के प्रयागराज पहुची और पुल पर मनीष यादव नामक व्यक्ति मिला। वह एक गांव में ले गया जंहा दोनो बहनों को एक कमरें में बंधक बनाकर रखे हुये था।
![रीवाः दुल्हन सजाने के बहाने दो ब्यूटिशियन बहनों का अपहरण, अब उठाया यह कदम](https://www.rewariyasat.com/wp-content/uploads/2020/12/girl-kidnapping1.jpg)
दो दिन पूर्व वह मौका मिलते ही भाग निकली, जबकि उसकी एक बहन अभी भी अपहरणकर्त्ता के चंगुल में है। रीवा में पहुच कर वह अपनी मां के साथ एसपी कार्यालय पहुची और बहन को छुड़ाने की मांग एसपी से की है।
रीवा: शराब, गांजा कोरेक्स से भरी कार के साथ ईनामी बदमाश पुलिस गिरफ्त में, सट्टा कारोबार से जुड़े होने की जानकारी आई सामने…
डांस करने का दे रहे दबाब
ब्यूटिशियन ने पुलिस को बताया कि मनीष यादव उन्हे कमरें बंद करके आर्केष्टा एंव बार में डांस करने का न सिर्फ दबाब बना रहा बल्कि सोते समय की अश्लील फोटो मोबाईल पर तैयार करके उसे सार्वजनिक करने की धमकी भी दे रहा है।
![नए साल के लिए रीवा SP का कड़ा निर्देश, पूरे शहर में होगा इनका पहरा, पढ़ ले नहीं हो जाएंगी दिक्कत..](https://www.rewariyasat.com/wp-content/uploads/2020/03/sp-office-rewa.jpg)
थानों का चक्कर काट रही थी पीड़िता
पीड़िता ने बताया कि वह समान थाना, महिला थाना का चक्कर लगा रही है। उसे यह कह कर थाना से लौटा दिया जाता है कि मामला यूपी का है और वह यूपी पुलिस से सम्पर्क करे। जिसके चलते वह एसपी के पास शिकायत लेकर पहुची थी।
![Aaryan Dwivedi Aaryan Dwivedi](/images/authorplaceholder.jpg)