उत्तरप्रदेश

Retirement Age: Latest Update! शासकीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार बढ़ाने जा रही है रिटायरमेंट की आयु, अब 65 साल तक कर पाएंगे नौकरी

Retirement Age
x

Retirement Age

Retirement Age: हाल के दिनों में जानकारी मिल रही है कि सरकार रिटायरमेंट की आयु में बढ़ोतरी करने जा रही है।

Uttar Pradesh Retirement Age: शासकीय कर्मचारी संगठन लगातार रिटायरमेंट की आयु बढ़ाने की मांग कर रहे थे। सरकार द्वारा भी इस पर विचार किया जा रहा था। हाल के दिनों में जानकारी मिल रही है कि सरकार रिटायरमेंट की आयु में बढ़ोतरी करने जा रही है। यह बात अलग है कि रिटायरमेंट की यह आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष किया जा रहा है। इसके लिए अलग से नियम निर्धारित किए गए हैं। सरकार का कहना है कि अब कर्मचारी 65 वर्ष की उम्र तक नौकरी कर पाएंगे।

क्या लिया जा रहा निर्णय

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार 1 फरवरी 2023 से नए सेवा नियम लागू करने जा रही है। इस नियम के अनुसार अब उत्तर प्रदेश के कई विभाग के कर्मचारी 65 वर्ष तक नौकरी कर पाएंगे। बताया गया है कि उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम में संविदा तौर पर कार्यरत अधिकारी कर्मचारी के अलावा संविदा चालक और परिचालक भी 65 वर्ष की उम्र तक सेवा दे पाएंगे। अभी तक यह उम्र 60 वर्ष निर्धारित है। लेकिन इसे जल्द ही बढ़ाकर 65 वर्ष किया जाएगा।

जल्द होगी लागू

रिटायरमेंट उम्र बढ़ोतरी पर बहुत जल्दी फैसला होने वाला है। माना जा रहा है कि फरवरी 2023 समाप्ति के पश्चात रिटायरमेंट की आयु 65 वर्ष करने के संबंध में आदेश जारी हो सकता है। राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देश के बाद परिवहन निगम प्रबंधन ने कांट्रेक्ट के आधार पर कार्य कर रहे चालक एवं परिचालकों कोई भी रिटायरमेंट की आयु 65 वर्ष करने का आदेश पारित किया है। इसके लिए एमडी की ओर से आदेश जारी कर सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को पत्र जारी कर दिया गया है।

कर्मचारियों में खुशी की लहर

कांट्रैक्ट बेसिस पर काम कर रहे अधिकारी कर्मचारी काफी समय से रिटायरमेंट की आयु बढ़ाने की मांग कर रहे थे। संगठनों द्वारा की जा रही है मांग सरकार ने पूरी कर दी है। इसके लिए पत्र जारी हो चुके हैं। सरकार के इस आदेश के बाद कर्मचारियों तथा कर्मचारी संगठनों में खुशी की लहर है।

Next Story