उत्तरप्रदेश

Uttar Pradesh CM Oath:एक तरफ योगी की ताजपोशी तो वही दूसरी ओर 2024 की तैयारी

up news
x
Yogi Sapatgrahan 25 March 2022 News, Uttar Pradesh CM Oath: यह कहना बिल्कुल भी गलत नही होगा कि 25 मार्च को योगी आदित्यनाथ की दूसरी बार मुख्यमंत्री की रूप मे ताजपोशी होगी।

Yogi Sapatgrahan 25 March 2022 News, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सपतग्रहण न्यूज़, Uttar Pradesh CM Oath 2022, UP CM Oath News 2022

यह कहना बिल्कुल भी गलत नही होगा कि 25 मार्च को योगी आदित्यनाथ की दूसरी बार मुख्यमंत्री की रूप मे ताजपोशी होगी। वहीं यह कहना भी गलत नही है कि इस ताजपोशी के माध्यम से भाजपा 2024 की तैयारी भी दिखा रही है। राजनैतिक विषलशकों का मानना है कि योगी आदित्यनाथ के सपथ ग्रहण समारोह में जुटने वाली व्हीव्हीआईपी की भीड़ 2024 का एक शक्ति प्रदर्शन है। जिसे उत्तर प्रदेश का विपक्ष बाखूबी समझ रहा है। शायद इसीलिए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इस बार के सपथ ग्रहण समारोह से किनारा कर रहे है।

किसकी रहेगी मौजूदगी

जानकारी के अनुसार योगी जी का सपथग्रहण समारोह भब्य तरीके से मनाया जायेगा। इसके लिए लखनउ में तैयारियां तेजी से चल रही है। दूसरे पारी के मुख्यमंत्री कार्यकाल के शपथग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्री पहुंचेंगे।

वहीं योगी के सपथ ग्रहण समारोह में सभी 12 भाजपा शासित मुख्यमंत्री शामिल होगें। वही पांच राज्यों के उपमुख्यमंत्रियो को आमंत्रण भेज दिया गया है।

बात अगर देश के व्यापारिक घरानों की करें तो योगी की दूसरी पारी में रिलायंस इंडस्ट्रीज के अनिल अंबानी, अडानी ग्रुप के गौतम अडानी, बाबा रामदेव, आनंद महिंद्रा जैसे बड़े उद्योगपति शामिल होंगे।

विपक्षी दिग्गज नेताओं को आमंत्रण

माना यह भी जा रहा है कि विपक्षी दिग्गज नेता भी योगी जी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं। क्योंकि भाजपा की ओर से कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती इन्हे भी निमंत्रण भेज दिया गया है।

महंथो को निमंत्रण

13 अखाड़ों के प्रतिनिधियों को भी शपथ ग्रहण समारोह में बुलाया गया है। जानकारी के अनुसार नगरी प्रयागराज में लगभग 500 मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। इसमें अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत हरि गिरि महाराज, महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव यमुना पुरी महाराज, श्री मठ बाघमबारी गद्दी और बड़े हनुमान मंदिर के महंत बलवीर गिरी को भी आमंत्रित किया गया है।

कहां होगा शपथग्रहण

जानकारी के अनुसार योगी के शपथ ग्रहण समारोह भारत रत्न अटल बिहारी वाजपई इकाना स्टेडियम लखनऊ में 25 मार्च को शाम को 4ः00 बजे आयोजित किया जाएगा। प्रशासन की ओर से शपथ ग्रहण समारोह की सभी तैयारियां लगभग पूरी होने की कगार पर हैं। आयोजन को भव्य बनाने के लिए स्टेडियम को खासतौर से सजाया गया है।On one hand the coronation of Yogi and on the other hand preparations for 2024

Next Story