उत्तरप्रदेश

UP Transfer 2023: प्रशासनिक फेरबदल, आईएएस अफसरों के साथ ही 50 अधिकारियों का हुआ तबादला, जारी हुई लिस्ट

UP Transfer 2023: प्रशासनिक फेरबदल, आईएएस अफसरों के साथ ही 50 अधिकारियों का हुआ तबादला, जारी हुई लिस्ट
x
Uttar Pradesh Transfer 2023:

UP Transfer 2023: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था बनाने के उद्देश्य से समय-समय पर आवश्यकता के अनुसार अधिकारियों के ट्रांसफर किए जाते हैं। रविवार को एक बार फिर अधिकारियों के तबादला सूची जारी की गई है जिसमें आईएएस अधिकारी तथा अन्य विभागीय अधिकारी भी शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में होने वाले इस तबादले को लोग आने वाले लोकसभा चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं। इस तबादले में यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी का तबादला भी शामिल है। आइए जाने किसका कहां तबादला किया गया।

इन आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला

जानकारी के अनुसार 1999 बैच के एन रविंद्र को अलीगढ़ का कमिश्नर बनाया गया है। वह वर्तमान में नगर विकास विभाग में सचिव पद पर तैनात थे।

2001 बैच के आईएएस अधिकारी अजय कुमार को सचिव नगर विकास बनाया गया है। इसके पूर्व वाह मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश का कार्यभार संभाले हुए थे।

1999 बैच के अफसर नवदीप रिणवा को प्रदेश का मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। इसके पूर्व वाह अलीगढ़ मंडलायुक्त। इनके संबंध में कहा जाता है कि आईएएस नवदीप कई किलो मीडियम का पद संभाल चुके हैं।

बिहार में हुआ 48 अफसरों का तबादला

उत्तर प्रदेश में नहीं बिहार में भी कई अधिकारियों का तबादला किया गया है। जानकारी के अनुसार रविवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 48 अफसरों का स्थानांतरण कर दिया है। साथ ही सूची जारी कर दी गई है। 2020 बैच के आईएएस अधिकारी कुमार निशांत विवेक को कहलगांव भागलपुर के अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में स्थापित किया गया है।

नालंदा के वरीय उप समाहर्ता आशुतोष रंजन को सासाराम में, बेगूसराय के वरीय उप समाहर्ता संजीत कुमार को एसडीओ जगदीशपुर, जहानाबाद के अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्रेया कश्यप को एसडीओ, पीरो, मुख्यमंत्री सचिवाल में विशेष कार्य पदाधिकारी किसलय श्रीवास्तव को एसडीओ, गया सदर, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, कैमूर, सुजीत कुमार को टेकारी एसडीओ, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जमुई बनाया गया है।

अनुग्रह नारायण सिंह को एसडीओ शेरघाटी, डा. प्रेरणा सिंह को एसडीओ मढ़ौरा, सुनील कुमार को एसडीओ सीवान सदर, अमित कुमार को एसडीओ मुजफ्फरपुर, सूर्य प्रकाश गुप्ता को एसडीओ नरकटियागंज एसडीओ सीवान सदर बनाया गया है।

रामबाबू बैठा को एसडीओ हाजीपुर सदर, इन्द्रवीर कुमार को एसडीओ सुपौल सदर, नीरज कुमार एसडीओ वीरपुर जिला भू अर्जन पदाधिकारी सारण, नवनीत कुमार को एसडीओ अररिया अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, पुपरी अरुण कुमार को एसडीओ अरेराज मढ़ौरा के अपर अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है।

नलिन प्रताप राणा को एसडीओ पकड़ी दयाल, मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष कार्य पदाधिकारी, कुमार ओमकेश्वर को एसडीओ राजगीर, बक्सर के जिला पंचायती राज पदाधिकारी उमेश कुमार भारती को एसडीओ बिरौल, वरीय उप समाहर्ता, अररिया, विजय कुमार को एसडीओ भभुआ, आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी अविनाश कुमार को जहानाबाद सदर का एसडीओ तथा वरीय उप समाहर्ता, शिवहर अशोक कुमार मंडल को कहलगांव का एसडीओ बनाया गया है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story