![](/images/clear-button-white.png)
- Home
- /
- उत्तरप्रदेश
- /
- Monsoon Update: फिर...
Monsoon Update: फिर सक्रिय हुआ मानसून, अगले 24 घंटों में यहां हो सकती है भारी बारिश
![Monsoon Update: फिर सक्रिय हुआ मानसून, अगले 24 घंटों में यहां हो सकती है भारी बारिश Monsoon Update: फिर सक्रिय हुआ मानसून, अगले 24 घंटों में यहां हो सकती है भारी बारिश](https://www.rewariyasat.com/uploads/2019/07/rainfall.jpg)
नई दिल्ली। मानसून एक बार फिर सक्रिय हुआ है। रविवार को कई प्रदेशों में बारिश हुई, जिससे तामपान में गिरावट आई और लोगों ने राहत की सांस ली।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, केरल, तटीय कर्नाटक, दक्षिण कोंकण तट, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम के निचले भागों, मेघालय और रायलसीमा तथा तमिलनाडु में जोरदार बारिश हो सकती है। वहीं गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश तथा कर्नाटक के दक्षिणी हिस्सों में भी बारिश होगी।
इस दौरान, करवर, होनावर, शिराली, मंगलुरु, कासरगोड, कन्नूर, कोझीकोड, कोच्चि, त्रिशूर, करिपुर, कोल्लम, और तिरुवनंतपुरम जैसे स्थानों पर भारी मॉनसूनी वर्षा देखने को मिलेगा।
दक्षिणी जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी बिहार, दक्षिण झारखंड, दक्षिण ओडिशा, विदर्भ, दक्षिण राजस्थान और उत्तर आंतरिक कर्नाटक के हिस्सों में मानसून के सामान्य बने रहने की संभावना है, जबकि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बिहार, उत्तरी झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और उत्तर ओडिशा और जम्मू-कश्मीर के उत्तरी हिस्सों में मानसून में कमी देखने को मिल सकती है। नोएडा तथा गौतम बुद्ध नगर के मध्य भागों में गरज के साथ बारिश की संभावना है।
![Aaryan Dwivedi Aaryan Dwivedi](/images/authorplaceholder.jpg)