उत्तरप्रदेश

10 माह पहले की लवमैरिज, अब रचा ली दूसरी शादी, वीडियो देख पति की उड़ी नींद

Manoj Shukla
24 July 2021 4:54 PM GMT
10 माह पहले की लवमैरिज, अब रचा ली दूसरी शादी, वीडियो देख पति की उड़ी नींद
x
एक महिला ने पति को धोखा देकर दूसरी शादी कर ली। महिला ने 10 माह पहले प्रेमी संग लव मैरिज किया था। महिला की दूसरी शादी की जानकारी जब पति को हुई तो उसकी नींदे उड़ गई।

उत्तर प्रदेश। एक महिला ने पति को धोखा देकर दूसरी शादी कर ली। महिला ने 10 माह पहले प्रेमी संग लव मैरिज किया था। महिला की दूसरी शादी की जानकारी जब पति को हुई तो उसकी नींदे उड़ गई। पति को यह जानकारी एक वीडियो के जरिए हुई। पत्नी की असलियत सामने आते ही बेवफा पत्नी की शिकायत लेकर पति थाने जा पहुंचा। जहां उसने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

यह पूरा मामला कानपुर के बाबूपुरवा का है। जहां अमित शर्मा ने पुलिस को बताया कि गोविंदपुरा कच्ची बस्ती निवासी रूचि वर्मा के साथ उसका प्रेम प्रसंग था। जो काफी दिनों तक चला। इस बीच हमने शादी का फैसला किया। लिहाजा लॉकडाउन के दरम्यान हमने परिवार वालों की रजामंदी से आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। इस शादी में सिर्फ पांच लोग ही मौजूद थे। क्योंकि उस दरम्यान कोरोना काल चल रहा था। लिहाजा ज्यादा लोगों के शादी में शामिल होने की इजाजत नहीं थी। उसके पास इस शादी का सार्टीफिकेट भी है।

दोनों हंसी-खुशी जिंदगी गुजार रहे थे। शादी के चार महीने बाद पत्नी की मां घर आई। और यह कहते हुए पत्नी रूचि को अपने मायके ले गई कि रिश्तेदारी में शादी हैं। इस दौरान उसकी पत्नी रूचि घर से 50 हजार नगदी व जेवरात भी ले गई। रूचि के मायके पहुंचने दो-तीन दिन बाद मैंने फोन लगाया तो उसका फोन बंद आया। लिहाजा कुछ दिनों बाद मैं ससुराल रूचि को बुलाने के लिए पहुंचा। तो उसने साथ जाने से मना कर दिया। इस दौरान मैंने उसे लाख समझाया-बुझाया, लेकिन वह साथ आने को तैयार नहीं हुई।

अमित बताते हैं कि जब रूचि साथ जाने को तैयार नहीं हुई तो मैंने अपने स्तर पर जांच शुरू की। इस दौरान मैं वहीं आर्य समाज मंदिर पहुंचा। जहां मेरी शादी हुई थी। वहां मुझे एक वीडियो मिला। जिसे देखकर मेरी नींद उड़ गई। मैं हैरान हो गया कि मेरे साथ धोखा हुआ हैं। यह वीडियो रूचि की दूसरी शादी का था। पीड़ित अमित ने पुलिस को बताया कि रूचि ने दूसरी शादी 2 जुलाई 2021 को की हैं।

लगाया ठगी का आरोप

पीड़ित अमित ने रूचि व उसके परिजनों पर ठगी करने का आरोप लगाया है। साथ ही उसने पुलिस को यह भी बताया कि रूचि अब तक तीन शादियां कर चुकी हैं। तो वहीं पुलिस का कहना है कि पीड़िता की शिकायत की जांच की जा रही हैं। 8 माह पहले भी इस तरह का विवाद थाने में आया था। जिस पर सुलह करा दी गई थी। अब पति को बगैर तलाक दिए व घर से पैसे ले जाने का आरोप पीड़ित ने लगाया है। जिसकी जांच की जा रही है।

Next Story