उत्तरप्रदेश

Lakhimpur Kheri: किसानों ने कांग्रेस नेता प्रियंका वाड्रा को मंच में जाने से रोका

Lakhimpur Kheri: किसानों ने कांग्रेस नेता प्रियंका वाड्रा को मंच में जाने से रोका
x
किसानों के अंतिम संस्कार के बाद प्रियंका को बोलने के लिए मंच में चढ़ने ही नहीं दिया गया

Lakhimpur Kheri: बीते 3 अक्टूबर को उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी में सांसद आशीष मिश्र के काफिले ने 4 किसानों को कुचल कर मौत के घाट उतार दिया था.इस घटना के बाद पूरे यूपी में बवाल मच गया था। कांग्रेस,सपा,बसपा सहित तथाकथित किसानों ने खूब हंगामा किया। यहाँ तक की अपने साथियों की मौत का बदला लेने के लिए किसानों ने 3 बीजेपी कार्यकर्ताओं और एक पत्रकार को मार डाला है। इस घटना के बाद अब जाकर मारे गए किसानों का अंतिम संस्कार शुरू किया गया है जिसमे एक और नौटंकी हो है है। कांग्रेस नेता प्रियंका वाड्रा (गांधी) की किसानों को गन्दी वाली बेज्जती कर दी है जबकि लखीमपुर वाले मामले में प्रियंका ने ही मारे गए किसानों के लिए प्रदर्शन की अगुवाई की थी।

हुआ क्या

लखीमपुर के तिकुनिया में संयुक्त किसान मोर्चा ने 3 अक्टूबर को मारे गए किसानों का अंतिम संस्कार करने का कार्यक्रम आयोजित किया। अंतिम अरदास में मंच पर दीवान हाल सजाया गया था। जिसमे मारे गए किसानों की आत्माओं को मुक्त देने की प्रार्थना करने के लिए लोग बारी बारी से जा रहे थे। जैसी ही प्रियंका गांधी ने मंच में जाने के लिए तैयार हुईं उनको किसान मोर्चा के लोगों ने रोक दिया। इस दौरान किसान नेता राकेश टिकैत सहित अन्य किसान नेता भी मौजूद थे। किसान मोर्चा ने कहा की वो राजनेताओं के साथ अपना मंच शेयर नहीं करेंगे। लेकिन प्रियंका गांधी के अंतिम अरदास में पहुंचने पर किसान मोर्चा ने आभार व्यक्त किया।

कड़ी सजा की मांग

तिकुनिया में आयोजित अंतिम अरदास के कार्यक्रम में जहाँ लोगों ने मारे गए किसानों की आत्मा को श्रद्धांजलि दी और लंगर का आयोजन भी किया गया। मंच में बैठे किसानों ने सरकार को आगाह भी किया और घटना वाले दिन के सभी आरोपियों को कड़ी सज़ा दिलाने की मांग उठाई। किसानों ने कहा की मंत्री के बेटे को तो गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्रा के खिलाफ करवाई नहीं हुई है.जबकि किसानों की प्रमुख मांग यही थी।

18 अक्टूबर को होगा रेल रोको आंदोलन

संयुक्त किसान मोर्चा के लोगों ने सरकार को ये चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं होती है तो पूरे देश में व्यापक पैमाने पर आंदोलन होगा। 18 अक्टूबर को किसान मोर्चा सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रेल रोको आंदोलन करेगा और 26 को लखनऊ में महापंचायत का आयोजन होगा

Abhijeet Mishra | रीवा रियासत

Abhijeet Mishra | रीवा रियासत

    Next Story