उत्तरप्रदेश

JP Nadda ने UP में 7 BJP कार्यालयों का किया उद्घाटन, कांग्रेस को कहा वंशवाद से प्रेरित

Ayush Anand
23 Nov 2021 2:23 PM GMT
JP Nadda
x
बीजेपी अध्यक्ष JP Nadda ने UP में 7 BJP कार्यालयों का किया उद्घाटन

2022 उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव (2022 Uttar Pradesh Assembly Elections) के लिए सभी पर्टीयों में अपनी कमर कस रखी है। भारत के सबसे अधिक आबदी वाले राज्य उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) के चुनाव के लिए सभी पार्टीयों ने अपनी-अपनी रणनीति, तैयार कर ली है और अपनी रणनीति पर काम करना भी उन्होंने आरंभ कर दिया है।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रिय अध्यक्ष जे पी नड्डा (JP Nadda) ने 23 नवंबर को उत्तरप्रदेश के 7 जीलों में भाजपा कार्यलय का उद्घाटन किया तथा बूथ अध्यक्षों से भी मिले। जिसके बाद उन्होंने कानपुर के नामदेव गुरुद्वारे की पूजा की और सम्मेलन मे अपने मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर जमकर वार किए। सभा में उन्होंने कहा,"मैं हमेशा कहता हूं कि उजाले का सुख लेना है तो अंधेरे को याद करो, विपत्ति काल को याद करोगे तभी सुख के काल का आनंद ले सकोगे। हमें यहां रुकना नहीं है बल्कि चलते रहना है। पांच 'क' से पार्टी का संगठन चलता है. क - कार्यकर्ता क - कार्यकारिणी क - कार्यक्रम क - कोष क - कार्यालय ये सभी चीजें हमारे पास हैं, आज बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है।''

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, '2014 में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि कोई जिला बिना कार्यालय के नहीं होना चाहिए, कार्यालय आधुनिक होना चाहिए। अमित शाह जी ने इस कार्य को आगे बढ़ाया और उसी कार्य को मैं भी आगे बढ़ा रहा हूं. आज मुझे खुशी है कि देश में 432 कार्यालय बन कर तैयार हो गए हैं। आप बड़े भाग्यशाली हैं कि आप बीजेपी कार्यकर्ता हैं, क्योंकि बीजेपी ही एक ऐसी पार्टी है, जिसमें सामने बैठा हुआ कार्यकर्ता कल मंच पर प्रदेश या पार्टी का नेतृत्व कर सकता है।''

कांग्रेस का नाम लिए बिना नड्डा ने कहा "बाकी सभी पार्टियों में आरती गाओ, एक ही परिवार की आरती और वही घंटी बजाओ। कोई विचारधारा नहीं है, हम राष्ट्रवाद से प्रेरित हैं और वो परिवारवाद और वंशवाद से प्रेरित हैं..। हमारा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और उनका खुद का विकास परिवार का विकास, भाई-ताऊ और चाचे का विकास, अबतो चाचे का भी विकास छूट गया है।"

Next Story