उत्तरप्रदेश

UP में 50 स्थानों पर IT का छापा, सपा नेता व इत्र कारोबारी के 9 ठिकानों में जांच

IT raids at 50 places in UP, investigation in 9 locations of SP leader and perfume trader
x
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में करोबारियों के यहां लगातार आईटी दबिश देकर जांच कर रही है

Uttar Pradesh IT Raid News: आयकर विभाग (Income tax department) की टीम शुक्रवार की अल सुबह उत्तर-प्रदेश में 50 स्थानों पर रेड मारी है और सपा नेता सहित करोबारियों के यहां जाच-पड़ताल कर रही है। जानकारी के तहत कन्नौज के इत्र व्यापारी पुष्पराज जैन पम्पी के घर शुक्रवार को इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी पहुचे है। बताया जा रहा है कि पुष्पराज जैन इत्र का कारोबार करते है। उन्होंने 2022 के लिए 22 फूलों से बना समाजवादी इत्र लॉन्च किया था।

सूत्रों का कहना है कि आईटी पुष्पराज जैन के कन्नौज, कानपुर, नोएडा और हाथरस के ठिकानों पर सर्चिंग कर रही है। वहीं, इत्र और गुटखा कारोबार से जुड़े अन्य व्यापारियों के यहां छापा पड़ा है। जानकारी के तहत पुष्पराज की फैमिली मुंबई में रहती है। इनकी कोई संतान नहीं है। कन्नौज में उसके दो घर हैं। बता दें, पीयूष जैन का घर भी इसी छिपट्‌टी मोहल्ले में है, जो पुष्पराज के घर से महज 100 मीटर दूर है।

यहां पड़ा छापा

पुष्पराज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी और पार्टी के बड़े फाइनेंसर बताए जाते हैं। पीयूष जैन के यहां छापेमारी के बाद से ही पुष्पराज चर्चा में थे। इसके अलावा एक और इत्र कारोबारी मलिक मियां के ठिकानों पर भी कन्नौज में छापेमारी चल रही है। यूपी के नोएडा और अंबेडकर नगर में भी 30 से ज्यादा जगहों पर रेड जारी है। पिछली बार भी आईटी विभाग पुष्पराज के ठिकानों पर छापा मारने की तैयारी में था, लेकिन टीम पीयूष जैन के घर पहुंच गई थी।

पुष्पराज का 12 देशों में कारोबार

इत्र कारोबारी पुष्पराज जैन को 2016 में इटावा-फर्रुखाबाद से सपा एमएलसी चुना गया था। वह प्रगति अरोमा ऑयल डिस्टिलर्स प्राइवेट लिमिटेड के सहमालिक हैं। उनके पिता सवैललाल जैन ने 1950 में इस बिजनेस की शुरुआत की थी। पुष्पराज का इत्र का बड़ा कारोबार 12 से ज्यादा देशों में फैला है।

बताया जाता है कि 2016 में चुनाव में उन्होने जो हलफनामा दिया था, उसके अनुसार पुष्पराज और उनके परिवार के पास 37.15 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 10.10 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। कन्नौज के कॉलेज में ही 12 तक पढ़ाई की है।

पीयूष के घर नोट देकर चकित रह गए थें अधिकारी

ज्ञात हो कि 23 दिसंबर को पीयूष जैन के ठिकानों पर आईटी का छापा पड़ा। इस दौरान आईटी के हाथों बंडल में भरे हुए नोट लगे थे। लगभग 200 करोड़ से ज्यादा नोट पीयूष जैन ने अपने घरो में रखे हुए थे। जिसे देखकर आईटी अधिकारी खुद चकित रह गए। शायद यही वजह रही कि एक बार फिर आईटी विभाग यूपी में ऐसे कारोबारियों के यहां दबिश दी है। बहरहाल जांच पूरी होने के बाद ही सम्पत्ति का खुलासा हो पाएगा।

Next Story