उत्तरप्रदेश

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के लिए भगत सिंह के किरदार का रिर्हसल कर रहे मासूम की फांसी के फंदे से मौत

Manoj Shukla
31 July 2021 4:23 PM GMT
स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के लिए भगत सिंह के किरदार का रिर्हसल कर रहे मासूम की फांसी के फंदे से मौत
x
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शहीद भगत सिंह के फांसी वाले दृश्य का रिर्हसल कर रहे एक 10 वर्षीय मासूम की मौत हो गई है।

उत्तर प्रदेश। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शहीद भगत सिंह के फांसी वाले दृश्य का रिर्हसल कर रहे एक 10 वर्षीय मासूम की मौत हो गई है। यह युवक उत्तर प्रदेश के बदायूं क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। बदायूं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि इस तरह का मामला उनके संज्ञान में आया हैं। लिहाजा उन्होंने पुलिस की एक टीम शुक्रवार को कुंवर गांव भेजी थी। लेकिन लड़के के परिजनों ने इस बात की कोई जानकारी नहीं दी कि उसकी मौत कैसे हुई हैं।

जबकि गांव के लोगों ने यह बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शहीद भगत सिंह के फांसी दिए जाने वाले दृश्य का युवक रिर्हसल कर रहा था। इसी दौरान मासूम का पैर टेबिल से फिसल गया और फांसी का फंदा कस गया। जिससे युवक की मौत हो गई हैं। इस पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक का कहना है कि मामले की जांच की जा रही हैं। जांच के आधार पर जो तथ्य निकलकर सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

क्या है घटनाक्रम

घटना के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि शिवम पुत्र भूरे सिंह उम्र 10 वर्ष निवासी बबट मोहल्ले के लड़कों के साथ स्वतंत्रता दिवस में शहीद भगत सिंह को फांसी दिए जाने के नाटक का रिर्हसल कर रहा था। इसी दौरान युवक का पैर टेबिल से फिसल गया जिससे उसकी मौत हो गई। फांसी पर लटके शिवम को बच्चे देख कर डर गए। वह शोर मचाने लगे। बच्चों का शोर सुनकर जब तक लोग वहां पहुंचते तब तक शिवम के प्राण पखेरू उड़ चुके थे। इस घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को बिना जानकारी दिए हैं उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

Next Story